एक्सप्लोरर

UP: जनसंख्या नियंत्रण नीति का विरोध करने वालों पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, कही बड़ी बात

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण नीति का विरोध करने वाले मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहे है. 2022 में बीजेपी सरकार बनाएगी.

Keshav Prasad Maurya Reaction on Population control Policy in UP: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण नीति का विरोध करने वाले विपक्ष पर आरोप लगाया कि विपक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहा है. उन्होंने कहा कि अंदरूनी तौर पर पक्ष के साथ विपक्ष भी इस कानून को चाहता है और हम जो भी काम करते हैं वो देश और प्रदेश के हित में काम करते हैं. 

पीएम मोदी पर जनता को भरोसा है. 
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश में इस नीति का स्वागत हो रहा है. सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर उन्होंने कहा की देश की चिंता वो ना करें. 56 इंच के सीने वाले देश के प्रधानमंत्री पर देश की जनता को भरोसा है. लखनऊ में पकड़े गए आतंकवादियों के सवाल पर उन्होंने कहा की यूपी पुलिस लगातार देश विरोधी शक्तियों और अपराधियों को पकड़ रही है. कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बड़े से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. 

केशव प्रसाद मोर्य ने लगाया पौधा 
केशव प्रसाद मोर्य ने मुरादाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एक पौधा लगाया. उसके बाद मुरादाबाद मंडल के 5 जिले मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर जिलों में 602 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़कों के निर्माण के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार 
केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें अखिलेश यादव ने जश्न मनाने और भारतीय जनता पार्टी को गुंडों की पार्टी बताया था. केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जो जैसा होता है उसे सामने वाला वैसा ही दिखता है. उसके बाद उन्होंने दो बच्चों वाले अध्यादेश पर विरोध करने वाले लोगों के बारे में कहा कि जितना दिल चाहे विरोध करते रहें. 100 में 60 हमारा है बाकी 40 में बंटवारा है, और उस 40 में भी हमारा है. विरोध करने से कुछ नहीं होता है. 2022 में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी और गठबंधन करने वाले कितना ही गठबंधन कर लें उनके गठबंधन की गांठ में दम नहीं है और उनकी गांठ जनता खोल देगी.

जनता बीजेपी को देगी आशीर्वाद 
पत्रकार के साथ हुई घटना पर उन्होंने कहा की पत्रकार के साथ कोई घटना नहीं होनी चाहिए और जो घटना हुई है उसके जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी. दो बच्चों के कानून पर उन्होंने कहा कि केवल हिंदू ही इसके पक्ष में नहीं मुसलमान भी इसके पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि जो कमियां है उसको लगातार दूर कर रहे हैं. अगले 20 से 25 साल जनता बीजेपी को ही आशीर्वाद देकर सरकार बनवाएगी.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget