एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन बंद, पुलिस ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

Kedarnath Dham: देहरादून एसएसपी ने बताया कि उन्होंने यात्रियों से केदारनाथ धाम के बंद हुए रजिस्ट्रेशन की वजह से हो रही दिक्कतों को लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब है. खराब मौसम की मार केदारनाथ धाम तीर्थयात्रा (Kedarnath Yatra) के रजिस्ट्रेशन पर भी पड़ी है. बर्फबारी के चलते फिलहाल यहां जाने वाले तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन रोक दिए गए हैं. फिलहाल 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रोके गए हैं. देहरादून जिले के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने ऋषिकेश के रजिस्ट्रेशन सेंटर जाकर तीर्थयात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की. यात्रा के दौरान पुलिस को सहयोग देने के लिए भी कहा. ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी वापस देहरादून लौट गए.

रविवार को वीकेंड के मौके पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ऋषिकेश पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने यात्रा ट्रांजिट कैंपस का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस कर्मियों को उन्होंने यात्रियों की हर समस्या को गहराई से सुनने और उसका समाधान तत्परता से करने के निर्देश दिए. मौके पर एसएसपी ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के साथ बातचीत की. उनको भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ धाम के बंद किए गए रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया.

भारी बर्फबारी की वजह से फिलहाल रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं
एसएसपी ने बताया कि भारी बर्फबारी की वजह से फिलहाल रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं. जो व्यवस्था बनते ही खोल दिए जाएंगे. यात्रियों से मुलाकात करने के बाद एसएसपी चंद्रभागा पुल से लेकर श्यामपुर फाटक होते हुए नेपाली फार्म पहुंचे. पूरे रास्ते एसएसपी ट्रैफिक व्यवस्था पर खुद नजर रखते हुए दिखाई दिए. उन्होंने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया. अधिकारियों को रूट प्लान समय-समय पर जरूरत के हिसाब से लागू करने के लिए फिर से निर्देशित किया.

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सड़कें संकरी हैं. ट्रैफिक बहुत ज्यादा है. इसलिए पुलिस की तत्परता से ही ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकता है. किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए. एसएसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार होने की वजह से वह लगातार तमाम व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं. लगातार अधिकारियों से फीडबैक भी लेने में लगे हुए हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वह बार-बार ऋषिकेश का दौरा कर रहे हैं.

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को अगले कुछ दिनों मौसम कर सकता है परेशान, केदारनाथ में बर्फबारी जारी

देहरादून एसएसपी ने बताया कि उन्होंने यात्रियों से केदारनाथ धाम के बंद हुए रजिस्ट्रेशन की वजह से हो रही दिक्कतों को लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है. मौके पर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय कोतवाल खुशीराम पांडे एसएसआई दर्शन सिंह काला उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget