एक्सप्लोरर

Meditation Cave: केदारनाथ धाम में चार गुफाएं बनकर तैयार, PM मोदी ने साल 2019 में किया था ध्यान

Meditation Cave in Kedarnath Dham: गुफाओं के निर्माण में 27 लाख रुपये खर्च हुए हैं. प्रत्येक गुफा में एक-एक साधक ध्यान कर सकता है. यहां पर शौचालय, गर्म पानी करने की व्यवस्था है.

Kedarnath Dham: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में तीन गुफाएं बनकर तैयार हो गई हैं, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है. चार गुफाओं के तैयार होने से भक्त आसानी से यहां आकर रात काट रहे हैं और योग और ध्यान करके बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं. गुफाओं में पानी व बिजली समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

केदारनाथ में पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गुफाएं तैयार की गई हैं. पहाड़ों पर बनी पत्थर की पुरानी गुफाओं में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. केदारनाथ मंदिर से दायीं ओर दुग्ध गंगा से गरूड़चट्टी तक तीन ध्यान गुफाएं बनाई गई हैं, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है. साल 2018 में यहां पहली ध्यान गुफा का निर्माण किया गया था, जिसके बाद अब यहां कुल चार ध्यान गुफाएं बन चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2017 के अक्टूबर माह में पुर्ननिर्माण कार्यो के शिलान्यास के दौरान ही ध्यान के लिए केदारनाथ की पहाड़ियों पर ध्यान गुफा बनाने के आदेश दिये थे. जिसके बाद इन गुफाओं का निर्माण किया गया.

केदारनाथ धाम से डेढ़ किमी दूर स्थित इन सभी गुफाओं का आस-पास ही निर्माण किया गया है. यह गुफाएं पौराणिक कला में तैयार की गई हैं. गुफाओं को सुविधाओं से लेस करते हुए इन्हें आधुनिक बनाया गया है. ये सभी गुफाएं 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं. इन गुफाओं की तीन मीटर लंबाई व दो मीटर चौड़ाई रखी गई है. गुफाओं के निर्माण में 27 लाख रुपये खर्च हुए हैं. प्रत्येक गुफा में एक-एक साधक ध्यान कर सकता है. यहां पर शौचालय, गर्म पानी करने की व्यवस्था है, जबकि पानी व बिजली से भी जोड़ा गया है. 

जीएमवीएन गुफाओं का संचालन कर रहा है

18 मई साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम पहुंचकर यहां लगभग 18 घंटे तक साधना की थी और इसी साल पूरे यात्राकाल में 95 श्रद्धालुओं ने गुफा में ध्यान व योग साधना की थी. इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम की एक लाख से अधिक की आय भी हुई. जबकि बीते साल कोरोनाकाल में सीमित यात्रा के बीच 25 श्रद्धालुओं ने ध्यान गुफा में साधना की थी. कोरोनो के कारण इस साल अभी तक इन गुफाओं का संचालन नहीं हो सका है, लेकिन अब प्रशासन की ओर से भक्तों को गुफाओं में जाने की अनुमति दी जा रही है.

डीएम मनुज गोयल ने बताया कि लोनिवि गुप्तकाशी ने तीन गुफाओं का नवनिर्माण किया है, जबकि एक गुफा का सौन्दर्यीकरण किया गया है. सभी गुफाओं का निर्माण पूरा होने के बाद जीएमवीएन को हस्तगत कर दी गई हैं. जीएमवीएन ही गुफाओं का संचालन कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

BJP National Executive: वरुण गांधी और मेनका गांधी BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर

लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से क्या बात हुई? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बारिश से लौटी ठंड, आज भी अयोध्या-गोरखपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में बारिश से लौटी ठंड, आज भी अयोध्या-गोरखपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
Embed widget