एक्सप्लोरर

कानपुर में दर्दनाक हादसा, मंदिर के बाहर सो रहे साधु दंपत्ति को कार ने कुचला, मौके पर मौत

Kanpur Accident: ADCP महेश कुमार ने कहा कि आज सुबह पांच बजे कुछ लोग कार में मंगला आरती और दर्शन करने आए थे. दर्शन के बाद जब वो गाड़ी बैक कर रहे थे तो गाड़ी उन पीछे सो रहे पति-पत्नी पर चढ़ गई.

Kanpur Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मंदिर के बाहर सो रहे बुजुर्ग साधु दंपति की कार से कुचलकर मौत हो गई. ये घटना थाना ग्वालटोली क्षेत्र परमट मन्दिर के पास की है. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी के जरिए कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

पुलिस के मुताबिक थाना ग्वालटोली क्षेत्र परमट मन्दिर के पास बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे. सुबह रोजाना इस मंदिर में मंगला आरती के समय लोग दर्शनों के लिए आते हैं. सुबह पाँच बजे एक गाड़ी में कुछ लोग भी दर्शनों के लिए आए थे, दर्शन के बाद जब उन्होंने गाड़ी को बैक किया तो गाड़ी पीछे की ओर सो रहे दंपत्ति पर चढ़ गई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. 

बुजुर्ग दंपत्ति की कार से कुचलकर मौत
ADCP महेश कुमार ने कहा कि आज सुबह पांच बजे कुछ लोग कार में मंगला आरती और दर्शन करने आए थे. दर्शन के बाद जब वो गाड़ी बैक कर रहे थे तो गाड़ी उन पीछे सो रहे पति-पत्नी पर चढ़ गई. जिसके बाद गाड़ी वाला मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कार चालक का पता लगाने के  लिए CCTV कैमरों की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना ग्वालटोली क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग दंपत्ति का शव मिला है. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक अज्ञात वाहन से कुचलकर इनकी मौत हो गई है. छानबीन में पता चला कि इनकी नाम दिव्यानंद और इनकी पत्नी का नाम शांति देवी है. ये दोनों भिक्षा मांगते थे और रात्रि में यहां आकर सो जाते थे. अज्ञात वाहन का पता किया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. 

इस घटना पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कानपुर में एक साधु और एक साध्वी की लाश मिली है. कानपुर के परमट चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों शव मिले हैं. भेषभूषा से दोनों मृतक साधु संत लग रहे है. यूपी में साधु संतों तक का जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है. यूपी में अराजकता का माहौल है.

Gyanvapi: 'ज्ञानवापी साक्षात भगवान विश्वनाथ का प्रतीक', सीएम योगी ने आदि शंकर का जिक्र कर सुनाया पूरा किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget