एक्सप्लोरर

Kannauj News: पहले पत्नी का कान काटकर उतारा मौत के घाट, फिर पति ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या

Kannauj Police: एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस मामले में सबसे बड़ी चश्मदीद गवाह मृतक की बेटी है. बच्ची काफी डरी हुई है, जैसे ही स्थिति सामान्य होगी बच्ची से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Kannauj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले की गुरसहायगंज कोतवाली के पटकन पुरवा गांव में एक कलयुगी पति ने पहले अपनी पत्नी का कान काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को उनके तीन मासूम बच्चों ने अपनी आंखों से देखा. घटना की जानकारी मृतक दंपत्ति की बेटी ने अपने दादा को दी. बुजुर्ग ने घर में जैसे ही बेटे-बहू का शव देखा तो उसके पैरों से जमीन खिसक गयी. बुजुर्ग ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच की बात कर रहे हैं. दरअसल, कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के पटकन पुरवा गांव का रहने वाला संजू नाम का युवक मजदूरी का काम करता था और संजू के 3 बच्चे हैं. देर शाम संजू मजदूरी करके अपने घर लौटा था तब तक तो घर में सब सही था, लेकिन सुबह अचानक हालात बिल्कुल बदल गए.

घर से थोड़ी दूर पर संजू के पिता सो रहे थे तभी संजू की बेटी दौड़ते हुए अपने दादा के पास आई और उसने बताया कि दादा घर में कुछ हुआ है, जैसे ही संजू के पिता घर में पहुंचे तो घर के अंदर का मंजर देखकर वह सन्न रह गए, उनकी बहू का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और संजू का शव पास में ही फांसी से लटक रहा था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
आसपास के लोगों की माने तो पति पत्नी में कुछ दिन पहले विवाद हुआ है. इसके बाद दोनों में मारपीट हुई, संजू गुस्से से आगबबूला हो गया और गुस्से की आग में वह यह नहीं सोच पाया कि वह आखिर कर क्या रहा है. उसने पहले तो अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा और फिर संजू ने अपनी पत्नी के बाएं तरफ का कान पूरा काट दिया. पत्नी संजू ने खून रोकने के लिए पत्नी के सिर में कपड़ा भी बांधा, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गयी. पत्नी की मौत से संजू  घबरा गया, उसने उसी घबराहट में खौफनाक कदम उठाया और अपनी पत्नी के शव के पास ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. है.

कन्नौज एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला प्राथमिक तौर पर पति-पत्नी के आपसी विवाद का लग रहा है. महिला के शरीर पर काफी चोटों के निशान है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलकर कहा जा सकेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई. वहीं इस मामले में सबसे बड़ी चश्मदीद गवाह संजू की बेटी है. कन्नौज एसपी का कहना था कि बच्ची काफी डरी हुई है अभी उससे पूछताछ नहीं की जा सकती जैसे ही स्थिति सामान्य होगी बच्ची से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: नेताजी के निधन के बाद अखिलेश यादव की पहली होली, दोनों चाचा के साथ यहां रहेंगे सपा प्रमुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget