एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या गठबंधन की सरकार बनी तो डिप्टी CM होंगे जयंत चौधरी? RLD प्रमुख ने खुद दिया जवाब

UP Elections: यूपी में अगर गठबंधन की सरकार बनी तो क्या जयंत चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम? इस सवाल का जवाब खुद आरएलडी मुखिया ने दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन काफी सुर्खियां बटोर रहा है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को मथुरा में चुनाव प्रचार किया, जिसके बाद वो मीडिया से भी रुबरू हुए. इस मौके पर उन्होंने सपा के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर बात की. जयंत चौधरी से जब ये सवाल किया गया कि अगर उनका गठबंधन चुनाव जीतता है, तो क्या वो डिप्टी सीएम बनेंगे? इस सवाल के जवाब में जानिए उन्होंने क्या कहा?
 
सपा के साथ गठबंधन पर कही ये बात
जयंत चौधरी ने कहा कि हम लोग उत्तर प्रदेश के मुद्दों को लेकर चल रहे हैं और लोग हमें पसंद कर रहे हैं. हमने ये गठबंधन उत्तर प्रदेश को एक अच्छी दशा और अच्छी दिशा देने के लिए बनाया है. बीजेपी इस समय पश्चिमी यूपी पर पूरा फोकस कर रही हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो अपनी कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोगों ने हमारी 5 साल की मेहनत देखी है. हम लोगों ने संघर्ष किया है, लाठियां खाई हैं, जनता के बीच गए हैं. बीजेपी के हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो जितनी गाली हमें देंगे हम उतने ही शक्तिशाली होंगे. 
 
क्या डिप्टी सीएम बनेंगे जयंत चौधरी?
जयंत चौधरी से जब ये सवाल किया गया कि गठबंधन की सरकार बनी तो क्या आप डिप्टी सीएम बनेंगे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई पेशकश नहीं है और न ही उन्होंने कोई डिमांड की है. उत्तर प्रदेश का हर किसान और नौजवान डिप्टी सीएम नहीं सीएम होगा. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 मार्च को सबकी गर्मी उतर जाएगी. जयंत ने कहा कि "जो पिछले सप्ताह ठंड आई थी बौखलाहट में उनको खुद ही ठंड लग गई थी, वो कंबल ओढ़ कर लेट जाएं.''
 
चौधरी चरण सिंह के प्रशासन की दिलाई याद
जयंत ने बीजेपी पर भी हमला बोला और कानून व्यवस्था को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं मतदाताओं को याद दिलाता हूं कि चौधरी चरण सिंह के प्रशासन को वो याद रखें, कितने सख्त होते थे. उन्होंने 1970 में गुंडा एक्ट बनाया था. यूपी में जो गुंडे हैं जो अपराध करेंगे, उनको कानून के तहत दंड दिया जाएगा. लाल टोपी वाले गुंडे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये डॉयलॉगबाजी हैं. इन्हें कौन सुनता है?
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget