एक्सप्लोरर

Basti News: भगवान राम की उद्भव स्थली से जन्म स्थली तक बनेगा कॉरिडोर! योगी सरकार ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

बस्ती जिले में श्रीराम जन्मभूमि से पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली, चौरासी कोसी परिक्रमा प्रारंभ स्थल, यज्ञ भूमि मखौड़ा धाम में श्रीराम अवतरण कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन ने DM प्रियंका निरंजन से प्रस्ताव मांगा.

बस्ती: दुनिया के केंद्र बिंदु और हिंदुओं के आस्था का केंद्र अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का लगातार योगी सरकार में विकास हो रहा है. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि भगवान राम की उद्भव स्थली बस्ती (Basti) जनपद के मखौड़ा धाम (Makhauda Dham) है और इस मंदिर के उत्थान के लिए भी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है. राजा दशरथ ने इस मंदिर पर पुत्रेष्ठी यज्ञ किया था जिसके बाद भगवान, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की उत्पत्ति हुई थी. मगर सदियों से बस्ती जनपद का यह मंदिर गुमनामी में था. 
 
अब योगी सरकार ने मखौड़ा मंदिर को अस्तित्व में लाने के लिए भारी भरकम बजट की योजना बनाई. भगवान राम के भव्य मंदिर का दर्शन करने के बाद भगवान राम के उद्भव स्थली मखौड़ा मंदिर का भी राम भक्त दर्शन करने जरूर आएं. योगी सरकार ने मखौड़ा मंदिर से भगवान राम मंदिर तक एक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव बनाकर डीएम से रिपोर्ट मांगी है ताकि जल्द से जल्द बस्ती से अयोध्या तक उद्भव स्थली से जन्म स्थली तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो सके.

उप्र बस्ती जिले में श्रीराम जन्मभूमि से पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली, चौरासी कोसी परिक्रमा प्रारंभ स्थल, यज्ञ भूमि मखौड़ा धाम में श्री राम अवतरण कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन ने डीएम प्रियंका निरंजन से आख्या व प्रस्ताव मांगा है. यह जानकारी भाजपा के हर्रैया विधायक अजय सिंह ने विशेष सचिव शासन रघुवीर व अनु सचिव लक्ष्मण राम की ओर से भेजे गए पत्र के हवाले से दी है. विधायक ने कहा कि उनका यह प्रयास मखौड़ा में कॉरिडोर निर्माण हो रंग लाया. कॉरिडोर निर्माण से हर्रैया क्षेत्र के विकास को गति मिल जाएगी.

विधायक अजय सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली और चौरासी कौसी परिक्रमा प्रारम्भ स्थल यज्ञ भूमि मखौड़ा धाम तक श्रीराम अवतरण कारीडोर निर्माण पूरा हो जाने पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का स्वाभाविक विकास होगा और हर्रैया का बड़ा क्षेत्र अयोध्या के और निकट हो जाएगा. इससे अध्यात्म के साथ ही रोजगार के भी अवसर विकसित होंगे. विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि अति शीघ्र श्री राम अवतरण कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरु हो. विधायक ने कहा कि शासन की पहल शुरू हो गई है. डीएम प्रियंका निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्रीराम अवतरण स्थल में कॉरिडोर जिले के विकास के नए द्वार खोलेगा.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget