एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए ये विधायक

UP Elections: यूपी की जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष राय ने सपा को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. सुभाष राय ने कहा कि वो पीएम मोदी और सीएम योगी की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए हैं.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला तेजी से चल रहा है. मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और साढ़ू प्रमोद गुप्ता के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोमवार को बीजेपी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाई. यूपी की जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष राय ने सपा को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. सुभाष राय ने कहा कि वो पीएम मोदी और सीएम योगी की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हुए. 

सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुभाष राय

दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में सुभाष राय को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे. स्वतंत्र देव ने सुभाष राय को बीजेपी को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका बीजेपी में स्वागत किया. स्वतंत्र देव ने कहा कि सुभाष राय पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं. वो डॉ दिनेश शर्मा के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे. ये उनकी घर वापसी है. यूपी में जिस तरह से कानून का राज चल रहा है और राष्ट्रवाद की बया चल रही है उसे देखते हुए वो पार्टी में शामिल हुए हैं.

मोदी-योगी की विचारधारा से प्रभावित

स्वतंत्र देव ने कहा कि सुभाष राय के आने से अंबेडकर नगर क्षेत्र और अवध क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस इलाके पर उनका काफी प्रभाव रहा है.वो यहां पर सालों से दलितों और पिछड़ों के लिए काम करते आ रहे हैं. स्वतंत्र देव ने ये भी कहा कि सुभाष राय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रभावित हैं, और बीजेपी में शामिल हुए. समाजवादी पार्टी के लिए ये तीसरा बड़ा झटका है. इनसे पहले मुलायम की बहू अपर्णा यादव और उनके साढ़ू भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget