एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: जगतगुरू परमहंस आचार्य ने कैंसर से की कांग्रेस की तुलना, कहा- 'अब वक्त आ गया है कि...'

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर का न्योता ये कहकर ठुकरा दिया है कि ये बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम हैं. पार्टी के इस फ़ैसले की तीखी आलोचना हो रही है.

Ram Mandir Inauguration Invitation: कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को ठुकरा दिया है, और इस समारोह का बीजेपी का कार्यक्रम बताया है, जिसे लेकर सियासत तेज़ हो गई है. देश के तमाम बड़े साधु-संतों ने कांग्रेस के इस फ़ैसले की आलोचना की है. इसी कड़ी में जगतगुरु परमहंस आचार्य ने भी कांग्रेस के फैसले को गलत बताया और कहा कि अब वक़्त आ गया है कि भारत कांग्रेस मुक्त हो. 

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कांग्रेस पार्टी द्वारा राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कहा, 'कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मैं कहना चाहता हूं कि नहीं आना था तो उनको निमंत्रण कार्ड ही नहीं लेना चाहिए था, क्या इनको इतना दिमाग नहीं है कि जब निमंत्रण कार्ड आपने स्वीकार कर लिया तो उसके बाद आप कह रहे हैं नहीं आएँगे, क्या आपको ये सोचने-समझने इतना समय लग गया.' 

कांग्रेस की कैंसर से तुलना की
जगतगुरु ने कहा, दरअसल 'कांग्रेस पार्टी ने रामसेतु को लेकर कहा था कि भगवान राम कोई थे ही नहीं.. ये काल्पनिक है. ये राम मंदिर में टांग अड़ाने वाले लोग हैं और कांग्रेस पार्टी की स्थिति अब ऐसी हो गई है जैसे शरीर के किसी भाग में कैंसर बढ़ जाता है तो जब उसका कोई ट्रीटमेंट नहीं बचता तो उसे काटना पड़ता है. जैसा कि पीएम मोदी ने कहा था कि भारत को कांग्रेस मुक्त होना चाहिए, तो अब वो वक़्त आ गया है कि भारत को कांग्रेस मुक्त कर दिया जाए.' 

'बीजेपी का विरोध करते-करते राम का विरोध'
जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी भाजपा का विरोध करते-करते राम का विरोध करने लग जाते हैं और राष्ट्र का विरोध करते हैं. उन्हें ये पता होना चाहिए कि राम हिन्दुओं के भगवान होने के साथ मानव मात्र के आदर्श हैं. इस्लामिक देशों में भी राम को अपना पूर्वज माना जाता है. फारुख अब्दुल्ला भी कह चुके हैं कि मुसलमानों के भगवान भी राम हैं वो हमारे पूर्वज हैं. इंडोनेशिया में भी राम को अपना पूर्वज कहा जाता है. भगवान राम तो भारत के राजा हैं. जिस राम राज की आज पूरे विश्व में चर्चा हो रही है जो करोड़ों वर्ष पहले थे, तब से आजतक राम राज की चर्चा होती है. रामजी हमारे राष्ट्र के गौरव हैं.' 

Ram Mandir Opening: राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'कांग्रेस में कुछ लोग राम विरोधी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget