एक्सप्लोरर

UP Religious Conversion: यूपी सामने आया धर्मांतरण का पाकिस्तानी कनेक्शन, ISI से फंडिंग का खुलासा

UP Religious Conversion News: यूपी में धर्मांतरण के मामले में एक और खुलासा हुआ है. धर्मांतरण का पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आया है. आरोप है कि इन लोगों को आईएसआई से फंडिंग होती थी.

लखनऊ. यूपी के नोएडा में सोमवार को धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का खुलासा हुआ. यूपी एटीएस की टीम ने दिल्ली के जामिया इलाके से दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है. पिछले काफी समय से चलाए जा रहे इस रैकेट में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण किया जा चुका है. आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी जामिया नगर इलाके के रहने वाले हैं. जांच में पता चला है कि ये लोग गरीब मूक बधिर बच्चों और महिलाओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मूक-बधिर छात्रों और गरीब लोगों को धन, नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुफ्ती काजी जहांगीर (निवासी जोगाबाई, जामिया नगर, नयी दिल्‍ली) और मोहम्‍मद उमर गौतम (निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नयी दिल्‍ली) को एटीएस ने गिरफ्तार किया है.

सामने आया आईएसआई का हाथ
आरोप है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से इसके लिए फंडिंग हो रही थी. गुड़गांव के रहने वाले मूक बधिर मन्नू यादव का भी इन्होंने धर्मांतरण करवा कर दिया. एबीपी न्यूज ने बातचीत के दौरान मन्नू की मां और पिता ने कई खुलासे किए. मन्नू के माता-पिता का कहना है कि कुछ साल से मन्नू में बदलाव आने लगा था.

"कावड़ लेने जाता था मन्नू"
मन्नू के परिजनों का कहना है कि वो पहले कावड़ लेने जाता था. हनुमान जी को भी काफी मानता था, लेकिन वो अब अल्लाह की बातें करने लगा था. मन्नू के परिवार का आरोप है नोएडा की डेफ सोसायटी में इसके साथ पढ़ने वाले और भी कई दोस्तों का धर्मांतरण किया गया है. उन्होंने बताया कि मन्नू के पास पाकिस्तान से भी फ़ोन आते थे. परिवार ने मन्नू को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन लोगों ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया. आखिरकार वो 16 अप्रैल को घर छोड़कर चला गया. परिजनों का आरोप है कि मन्नू को अच्छी नौकरी, पैसा और विदेश भेजने का लालच भी दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में बीजेपी को फिर बदलना पड़ सकता है मुख्यमंत्री? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए की ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget