एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बीजेपी को फिर बदलना पड़ सकता है मुख्यमंत्री? कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

उत्तराखंड में बीजेपी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलना पड़ सकता है. कांग्रेस के पूर्व विधायक नवप्रभात ने ये दावा किया है.

देहरादून. उत्तराखंड में नया संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है. कुछ महीने पहले ही राज्य को तीरथ सिंह रावत के रूप में नया सीएम मिला था. अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने दावा किया है कि एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बदलना पड़ सकता है. कांग्रेस के पूर्व विधायक नवप्रभात ने ये दावा किया है. इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है.

हरीश रावत की सरकार में परिवहन मंत्री रहे नवप्रभात ने कहा, "मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विधायक नहीं हैं. मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर चुनाव जीतकर विधानसभा सदस्य बनना होगा. इसकी समय सीमा नौ सितंबर को समाप्त हो रही है." उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 151ए कहती है कि विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ एक साल बचे तो उपचुनाव नहीं करवाए जा सकते हैं. राज्य में अभी दो विधानसभा सीटें खाली हैं. विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होना चाहिए. यानी केवल 9 महीने बचे हैं. इसलिए सीएम रावत के लिए 9 सितंबर के बाद सीएम बने रहना संभव नहीं है. इसलिए ऐसे में उत्तराखंड बीजेपी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलना पड़ सकता है.

क्या बोली बीजेपी?
हालांकि, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. कांग्रेस के पास आधी-अधूरी जानकारी है. 

विधानसभा की दो सीटें खाली
उत्तराखंड में विधानसभा की दो सीटें गंगोत्री और हल्दानी खाली हैं. 22 अप्रैल को विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद गंगोत्री सीट खाली हो गई थी. जबकि हल्दानी सीट कांग्रेस विधायक इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद खाली हो गई थी. कहा जा रहा है कि तीरथ सिंह गंगोत्री से चुनाव लड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

धर्म परिवर्तन कराए जाने के खुलासे के बाद मचा हड़कंप, महंत नरेंद्र गिरि ने कही बड़ी बात 

गाजीपुर: इंटर कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा, 12वीं फेल को बनाया लेक्चरर, डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget