एक्सप्लोरर

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर सपा का BJP पर हमला, कहा- 'लोकतंत्र पर फिर मंडरा रहा खतरा'

UP News: आपतकाल की 50 वीं बरसी पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. सपा ने कहा कि फिर लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. सरकार एजेंसियों के जरिये जनता की आवाज दबा रही है.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने कहा कि जैसे 25-26 जून 1975 की रात को देश में तानाशाही थोपी गई थी, उसी तरह आज भी लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. सपा ने कहा कि जिस तरह तब आम लोगों के अधिकार छीने गए थे, आज भी सरकारी तंत्र और एजेंसियों के जरिए जनता की आवाज को दबाया जा रहा है.

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण, चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, मुलायम सिंह यादव और कई बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. हजारों आम लोग भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए. उस वक्त देश की जनता ने 1977 में जनता पार्टी को जिताकर लोकतंत्र को फिर से स्थापित किया.

लोकतंत्र को कमजोर कर रही बीजेपी- सपा
सपा ने आरोप लगाया कि आज बीजेपी सरकार एक बार फिर लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी है.संविधान की संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संघीय ढांचे पर हमले हो रहे हैं. मीडिया और सरकारी मशीनरी को सत्ता के पक्ष में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी ने बताया कि 2012 से 2017 के बीच मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया. जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) की स्थापना कर लोकतंत्र सेनानियों की यादों को सहेजा गया. लेकिन बीजेपी सरकार ने इस स्मारक को ताले में बंद कर दिया.

सपा नेता राजेन्द्र चौधरी की भूमिका को किया गया याद
आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले समाजवादी नेता राजेन्द्र चौधरी की भूमिका को भी पार्टी ने याद किया. पार्टी ने बताया कि चौधरी ने न सिर्फ प्रतिरोध नाम की पत्रिका निकाली बल्कि गिरफ्तार होकर जेल भी गए. उनके ही नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम 2016 बना, जिसके तहत जेल जाने वालों को पेंशन मुफ्त इलाज और रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई.

पार्टी ने यह भी बताया कि, संविधान की रक्षा के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी जिला कार्यालयों पर संविधान मानस्तंभ स्थापित किए गए हैं. आगामी 26 जुलाई को भी ऐसे आयोजन होंगे. सपा ने साफ कहा कि जैसे 1975 में उत्तर प्रदेश ने लोकतंत्र बचाने की लड़ाई की अगुवाई की थी वैसे ही अब फिर से यूपी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश में लोकतंत्र की सबसे मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं.

25 जून 1975 को हुई थी इमरजेंसी की घोषणा
आपातकाल भारत के इतिहास का सबसे काला दौर माना जाता है. 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी. संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत लगाए गए इस आपातकाल में प्रेस की आज़ादी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया था. देश भर में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं. बाद में 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ.

ये भी पढ़ें: 'भागवत कथा करने का अधिकार...', अब इटावा कथावाचक विवाद पर काशी विद्वत परिषद ने दिया बयान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget