एक्सप्लोरर

बदलाव के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया करेगी आगाज, शिखर पर रहेगी नजर 

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। खास बात ये है कि विश्वकप के दौरान चोटिल हुए शिखर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और एक बार फिर पारी का आगाजा करेंगे।

लॉडेरहिल, एजेंसी। विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के उद्घाटन मैच के जरिये करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन श्रृंखलाओं का मकसद नए खिलाड़ियों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं। कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिये जाने की संभावना थी लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मजबूत टीम चुनी गई है। बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे। हरफनमौला हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है।

श्रेयस और मनीष के पास है बेहतर मौका

श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिये यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा। पांडे ने भारत के लिये आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था। भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी। पांडे और अय्यर दोनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं। स्पिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी20 टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में है।

बदलाव के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया करेगी आगाज, शिखर पर रहेगी नजर 

रोहित और शिखर करेंगे पारी का आगाज

रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है। विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे। इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आये हैं।

रोमांचक होगा मुकाबला

दूसरी ओर टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नारायण की वापसी हुई है। क्रिस गेल हालांकि वनडे श्रृंखला ही खेलेंगे। चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है। कोच फ्लायड रीफर ने कहा , 'यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। काफी रोमांचक मैच होंगे और दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा।'

बदलाव के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया करेगी आगाज, शिखर पर रहेगी नजर 

इस प्रकार हैं टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जान कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नारायण, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget