एक्सप्लोरर

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'INDIA' को लेकर PM मोदी पर बोला हमला, पूछा- 'इतनी नफरत कहां से लाते हो'

INDIA Alliance: पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में गुरुवार को विपक्षी दलों के नए गठबंधन को लेकर निशाना साधा और इसे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों का नया पैंतरा करार दिया.

Acharya Pramod Krishnam News: राजस्थान (Rajasthan) में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इंडिया एलायंस (INDIA Alliance) पर जमकर निशाना साधा. इस पर अब इंडिया एलायंस में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) की प्रतिक्रिया आ गई है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट के जरिए हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में आज प्रधानमंत्री ने पानी पी-पी कर 'INDIA' को कोसा, इतनी नफरत पीएम मोदी कहां से लाते हैं. इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी को टैग भी किया.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन को लेकर निशाना साधा और इसे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों का नया पैंतरा करार दिया. पीएम ने साथ ही कहा कि यूपीए के कुकर्मों पर परदा डालने के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने अपना नाम यू.पी.ए. से बदलकर आई. एन. डी. आई. ए. कर दिया है लेकिन जनता इनका एक बार फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था.

'कांग्रेस आज देश की सबसे बड़ी दिशाविहीन पार्टी'

विपक्ष के नए गठबंधन ‘इंडिया’ (आई.एन.डी.आई.ए.) को आड़े हाथ लेते हुए पीएम ने सीकर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘नए गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया है. ये लोग आज जब आईएनडीआईए की बात करते हैं तो दिखावा लगता है, झूठ लगता है.’’  इसके साथ ही मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज की तारीख में देश की सबसे बड़ी दिशाहीन पार्टी बनकर रह गई है. उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस आज देश की सबसे बड़ी दिशाविहीन पार्टी बनकर रह गई है. इन दिनों कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक नया पैंतरा चला है, ये पैंतरा है- नाम बदलने का.

'कांग्रेस और उसके साथी फ्रॉड कंपनियों की कर रही नकल'

पीएम ने कहा कि पहले के जमाने में कोई कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित करने का काम करते थे. नाम बदलकर लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा पानी चलाने की कोशिश करते थे. कांग्रेस और उसके साथियों की जमात ऐसी फ्रॉड कंपनियों की नकल कर रही है. यूपीए (संप्रग) के कुकर्म लोगों को याद न आएं इसलिए अपना नाम यू.पी.ए. से बदलकर आई. एन. डी. आई. ए. कर दिया है और इतना लंबा कर दिया कि लोग भूल जाएं.’’

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'अंग्रेजों की मुखबिरी और जंगे आजादी का विरोध किया', सपा सांसद एसटी हसन का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget