एक्सप्लोरर

लखनऊ: IRS ऑफिसर में मारपीट का मामला गर्माया, FIR के बाद यहां तक पहुंची बात !

UP News: गौरव गर्ग ने जॉइंट कमिशनर योगेन्द्र मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा दिया है. जिसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच तनाव और लम्बा खिंचता दिखाई दे रहा है.

UP News: लखनऊ के दो IRS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है. देर शाम घायल IRS गौरव गर्ग ने जॉइंट कमिशनर योगेन्द्र मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा दिया है. जिसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच तनाव और लम्बा खिंचता दिखाई दे रहा है. वहीँ अभी तक दो अधिकारियों में इस तरह की मारपीट और मामले को लेकर किसी उच्च अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है.

यहां बता दें कि डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर कथित तौर पर जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा द्वारा किए गए हमले के बाद हजरतगंज कोतवाली में योगेन्द्र मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. गौरव गर्ग की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109, 121, 221, 324, 352, 351, धारा 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया है.

ये है मामला

घटना गुरूवार को लखनऊ स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में हुई, जहां गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हिंसक रूप ले लिया. FIR के मुताबिक योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर पहले गिलास से चेहरे पर हमला किया और  फिर उनका गला दबाया और जूतों से उनके निजी अंगों पर प्रहार किया. हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव गर्ग को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है.

पुराना विवाद से बढ़ा यहां तक मामला

दर्ज एफआईआर में गौरव गर्ग ने एक पुराने विवाद का जिक्र किया है, जोकि इसी साल फरवरी में बीबीडी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ा है. टूर्नामेंट में योगेंद्र मिश्रा ने टीम में खेलने और कप्तान बनाए जाने का दबाव बनाया था. जिसका विरोध होने पर मिश्रा ने फाइनल मैच के दौरान पिच पर लेटकर हंगामा किया और साथी अधिकारियों व खिलाड़ियों को गालियां दी थीं. इस तरह के व्यवहार के बाद विभागीय कार्रवाई के तहत मिश्रा का उत्तराखंड के काशीपुर तबादला कर दिया गया था. गौरव गर्ग का आरोप है कि इसी जांच को लेकर मिश्रा उनसे रंजिश रखते थे और 29 मई को ऑफिस में उनके साथ मारपीट की.

UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- 'BJP सरकार नौजवान विरोधी, झूठे वादों से छल रही'

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. चूँकि मामला दो सीनियर अधिकारियों के बीच है लिहाजा पुलिस भी पूरे मामले में सावधानी बरत रही है. खुद गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी आईपीएस अधिकारी हैं.

विभागीय गुटबाजी पर सवाल

दो सीनियर अधिकारियों के बीच इस तरह की मारपीट ने विभाग में गुटबाजी को जाहिर कर दिया है. अगर इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों की मानें तो योगेन्द्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आज इस तरह की मारपीट और हिंसा में बदल गया. अभी विभाग के किसी सीनियर अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ये बताया जा रहा है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे', जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान
'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे', जगद्गुरु परमहंस का विवादित बयान
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
राम मंदिर पर सीएम योगी बोले- अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP के घर खरीदारों को बड़ी राहत! ज्यादा GST वसूलने पर मिलेगा रिफंड, जानिए पूरा नियम
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक
UP Politics: 'गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें बल्कि...', इमरान मसूद को सपा नेता की दो टूक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget