एक्सप्लोरर

अयोध्या: मनरेगा योजना में काम करना नहीं छोड़ा, तो विवाहिता प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

अयोध्या में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की जान चली गई. प्रेमी अपनी विवाहिता प्रेमिका को मनरेगा योजना में काम करना से मना कर रहा है, वो नहीं मानी, तो उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में ढलती उम्र के इश्क ने दो परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर दी, जिसकी कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. मामले में प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. हत्या की ये वारदात अवैध संबंधों के चलते हुई. प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका को मेहनत मजदूरी न करने की हिदायत दी थी. जब वो नहीं मानी, तो उसे मौत के घाट उतार दिया.

45 वर्षीय विवाहिता मंजू देवी की हत्या

घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के धमथुआ गांव की है. जहां 45 वर्षीय विवाहिता मंजू देवी पत्नी जेठू राम की दिनदहाड़े सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. वारदात के समय महिला गांव के ही भोला नाथ यादव के खेत में धान की बेरन उखाड़ रही थी. वारदात को अंजाम देने के बाद इसी गांव धमथुआ के मजरे पूरे तुलसी का पुरवा निवासी शिव कुमार उपाध्याय मौके से फरार हो गया. शिवकुमार का अनुसूचित जाति की विवाहिता मंजू से अवैध संबंध चल रहा था. शिवकुमार महिला को मजदूरी और मनरेगा योजना में काम करने से रोक रहा था. उसने महिला को मजदूरी न करने की हिदायत दी थी. बावजूद इसके महिला शुक्रवार को गांव के ही एक किसान के धान के खेत पर मजदूरी करने पहुंच गई. इस बात की खबर उसके आशिक शिवकुमार को लगी, तो उसने आपा खो दिया और गुस्से में खेत पर जा पहुंचा. जहां मंजू काम कर रही थी. उसने मंजू को बुरा भला कहा और गुस्से में हसिये से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद वो फरार हो गया.

Ayodhya-crime

अवैध संबंध के चलते गई जान

मामले की खबर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची कुमारगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका मंजू नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में चतुर्थ श्रेणी नौकरी करने वाले जेठू राम की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से संतान न होने पर पति पत्नी दोनों की रजामंदी से जेठू ने संजय नगर सुल्तानपुर निवासी मंजू से दूसरी शादी कर ली थी. मृतका का पति नौकरी के चलते अक्सर कृषि विश्वविद्यालय परिसर कुमारगंज में ही रहता है. गांव में बच्चों के साथ अकेली रहने वाली विवाहिता का संबंध गांव के ही पूरे तुलसी निवासी शिव कुमार उपाध्याय से हो गया. काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. शिवकुमार महिला को मजदूरी करने से रोकता था. कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई. शिव कुमार का भी भरा पूरा परिवार और नाती पोते हैं. वारदात दोनों परिवारों को तबाह कर दिया.

हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पुत्री जूही की तहरीर पर शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है.

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh बरेली से एटीएस ने अलकायदा का एजेंट पकड़ा, युवाओं को जेहादी विचारधारा के लिये उकसाता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget