एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का दावा- यूपी में बनेगी कांग्रेस की सरकार, हिजाब के मुद्दे पर कही ये बड़ी बात

Imran Pratapgarhi in Rudhauli: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने रुधौली सीट पर जनसभा की और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला.

UP Election 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने बस्ती की रुधौली विधानसभा (Rudhauli Seat) के जमदाशाही में एक जनसभा की और कांग्रेस प्रत्याशी बंसत चौधरी के लिए जनता से वोट मांगे. इस दौरान हमेशा की तरह उनका शायराना अंदाज देखने को मिला. अपने चिरपरिचित अंदाज में इमरान प्रतापगढ़ी ने गज़लों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. मीडिया से बात करते हुए इमरान ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में एक पार्टी है जो शमशान, कब्रिस्तान और जिन्ना की ही बात कर रही है.  

इमरान प्रतापगढ़ी का बीजेपी पर हमला

रुधौली में चुनाव प्रचार के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कांग्रेस पार्टी (Congress) के घोषणा पत्र की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यूपी में एक ऐसी पार्टी है जो श्मशान, कब्रिस्तान, जिन्ना पर बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुद्दों पर बात कर रही है. वो महंगाई, रोजगार पर बात कर रही है हमारे मुद्दे बहुत साफ हैं. हम हिंदू-मुसलमान से ऊपर उठ कर राजनीति करना चाहते हैं. प्रियंका जी ने अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए. महिलाओं, युवाओं, बुनकरों के लिए घोषणा पत्र जारी किया.  हम उत्तर प्रदेश में बदलाव की राजनीति करना चाहते हैं, वहीं सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की पिछले 5 सालों से सरकार मुस्लिम पर अत्याचार कर रही थी तो ये लोग कहां थे, पिछले पांच साल का इतिहास देख लीजिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी खडी थी.

चुनाव को लेकर किया ये दावा

इमरान ने कहा कि "इस बार उनकी ठेकेदारी का दावा टूटने जा रहा है. मुस्लिम वोटर भी उत्तरप्रदेश की बाकी जनता की तरह मंहगाई और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान है. प्रियंका जी राहुल जी पर उनको भरोसा आ रहा है." उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में किसी की सरकार नहीं बनेगी. हम समान विचारधारा वालों को जरूरत पड़ने पर समर्थन देंगे और यह भी हो सकता है कि हम समर्थन लें. मॉबलिंचिंग के खिलाफ हमने झारखंड में कानून बनवाया. राजस्थान समेत जहां पर भी कांग्रेस की सरकार है हम कानून बना रहे हैं. वहीं हिजाब मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज उन का निशाना हिजाब है, कल घूंघट होगा परसों सरदार बहनों की चुन्नी होगी, फिर ईसाई बहनों के स्कार्फ होंगे. उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है, लोकतंत्र हमें अपनी मर्जी का खाने और पहनने का हक देता है.

ये भी पढें-

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget