एक्सप्लोरर

हनीट्रेप का जाल: लिफ्ट के बहाने युवक को फंसाया, 50 हजार रुपये लूटे, पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर

उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने शातिर युवक-युवतियों को पकड़ा है. ये रास्ते में भोले भाले शख्स को लिफ्ट मांगने के बहाने रोकती थी फिर उन्हें साथियों की मदद से लूट लेती थी.

देहरादून: देहरादून के पॉश इलाके राजपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है. एक युवती ने युवक से लिफ्ट मांगकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे 50 हज़ार रुपये लूट लिये. मामला राजपुर क्षेत्र का है. पीड़ित युवक यूसुफ ने पुलिस को बताया कि, एक महिला व दो अन्य युवकों द्वारा उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए.

हनीट्रैप का पूरा मामला जानिए

पीड़ित युवक यूसुफ मसूरी से सहारनपुर बाइक पर जा रहा था. उसके पास मजदूरों के 50 हजार रुपये थे. तभी मसूरी डायवर्जन के पास एक लड़की ने यूसुफ से लिफ्ट मांगी. युवती ने बताया कि, उसकी मां की तबियत खराब है और उसे घंटाघर जाना है. युवती ने युवक को कहा कि, उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं और थोड़ा सा सैनिक फॉर्म की तरफ मुझे ले चलो. मोहम्मद यूसुफ महिला को सैनिक फॉर्म में ले गया, वहां पर महिला द्वारा यूसुफ के फोन से फोन कर अपने प्रेमी और उसके साथी को बुला लिया. तीनों ने मिलकर मोहम्मद यूसुफ के साथ मारपीट की लाठी-डंडों से सर पर वार कर दिया और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये.

घटना के बाद पीड़ित ने पूरी वारदात की जानकारी राजपुर पुलिस को दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. शातिर युवती कृतिका और उसके दो साथी युवक नकुल और दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इस तरह फंसाते थे अपनी जाल में

आरोपियों से पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, हम लोग युवती को रास्ते में अकेले खड़ा कर देते थे. युवती द्वारा आने-जाने वाले अकेले युवकों पर नज़र रहती थी और सीधे-साधे व्यक्ति को देखकर लिफ्ट मांगती थी. उसके बाद बहाना बनाकर व्यक्ति को किसी सुनसान जगह पर ले जाती थी, जिसके बाद अपने साथियों को फोन करके बुलाकर मौका पाते ही लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था.

अन्य वारदातों पर भी पूछताछ कर रही पुलिस

गिरोह द्वारा क्या शहर में इस तरह की कोई अन्य वारदातें की गई हैं, इसको लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है. देहरादून एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी गई है. साथ ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि, क्या इस तरह की कोई अन्य घटना पहले भी गिरोह द्वारा की गई है. एसएसपी ने बताया कि, लूटी गई संपत्ति बरामद कर दी गई है.

ये भी पढ़ें.

रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट, जिला पंचायत सदस्य के लिये बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget