एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13 में हिमांशी ने किया रश्मि-अरहान के रिश्ते का खुलासा

'बिग बॉस 13' में अरहान खान और रश्मि देसाई के निजी रिश्ते को लेकर खूब बवाल मचा। सिद्धार्थ से हाथापाई से लेकर रश्मि और अरहान के रिश्ते में एक समय में कड़वाहट भी देखी गई। हालांकि बाद में सबकुछ ठीक हो गया लेकिन कम वोट होने की वजह से अरहान बेघर हो गए।

हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हिमांशी खुराना ने अरहान खान और रश्मि देसाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हिमांशी खुराना विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज से अरहान और रश्मि के बारे में बात करती हैं। हिमांशी कहती हैं- 'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि से बहुत डिस्टर्ब है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया।'

हिमांशी ने आगे कहा- 'उसने मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' जवाब में विशाल कहते हैं - 'इस बार रश्मि नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं तो वो अलग तरीके से खेल खेल रही हैं।'

विशाल के यह कहते ही आसिम भी उनकी बात पर हामी भरते हैं। आपको बता दें, शो में हिमांशी खुराना अरहान को अपना भाई बताया था। शो में इन दोनों की बॉन्डिंग भी अच्छी थी। वहीं शो में सिद्धार्थ शुक्ला से अरहान लड़ते नजर आए। हाथापाई में अरहान की शर्ट भी फट गई थी। 'बिग बॉस' में अरहान की निजी जिंदगी को लेकर सलमान खान ने खुलासा भी किया था।

सलमान ने अरहान के बच्चे और शादी का सच सभी घरवालों के सामने बताया था। इस सच को जानने के बाद रश्मि देसाई सलमान के सामने रोईं भी थीं। जिसके बाद सलमान घर के अंदर आए थे और बातचीत करके मामले को सुलझाने को कहा था। कुछ दिन पहले रश्मि ने देवोलीना से कहा कि मुझे पता है कि अरहान मेरे टाइप का नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि शो के बाद इन दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget