एक्सप्लोरर

Bollywood की ये 4 एक्ट्रेस तलाक के बाद जी रही हैं खुशहाल जिंदगी

कहते हैं ना जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। लेकिन उनमे से कई जोड़ियां ऐसी भी हैं जिन्होंने एक-दूसरे से प्यार किया फिर शादी भी, लेकिन फिर भी उन्हें एक दूसरे का साथ रास नहीं आया

बॉलीवुड में सितारे जितनी धूम-धाम से फिल्मों में शादी करते हैं उतने ही शान से वो रीयल लाइफ में शादी करते हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी बहुत ही शानदार तरीके से की लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक चल नहीं सकी। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल है। इन एक्ट्रेस में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड से लेकर शाहरुख खान की फिल्म की हीरोइन का नाम भी शामिल है। आज ये एक्ट्रेस तलाक के बाद एक अच्छी जिन्दगी गुजार रही हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो तलाक के बाद अपनी जिंदगी अपने बच्चों के साथ खुशी से गुजार रही हैं।

mahima इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) की जिन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ साल 1997 में फिल्म 'परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हांलाकि कई सालों से वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने समय में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। महिमा ने साल 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी (Bobby Mukherjee) से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 7 साल ही चल पाई और फिर तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा है जिसे महिमा अकेले ही पाल रही हैं।

karisma अब बात करते हैं करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की। लोलो का बॉलीवुड करियर काफी शानदार रहा, लेकिन उनकी निजी जिन्दगी हमेशा से ही मुश्किलों में रही। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी की थी। करिश्मा संजय की दूसरी पत्नि थी, शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे भी हुए। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली लेकिन करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और अब वो अपने बच्चों के साथ एक खुशहाल जिन्दगी बिता रही हैं।

sangeeta

यह भी पढ़ेंः

70 और 80 के दशक के हर सुपरस्टार के साथ काम कर चुका ये एक्टर आज हुआ दाने-दाने को मोहताज अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) की। सलमान खान से अलग होने के बाद संगीता ने भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान अजरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। इतना ही नहीं संगीता से शादी करने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को भी तलाक दे दिया था और संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। धर्म बदलने के बाद संगीता ने अपना नाम आयशा रखा था। लेकिन इन सबके बावजूद इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2010 में इनका तलाक हो गया। हांलाकि संगीता बिजलानी आज भी सलमान खान की अच्छी दोस्ती है। उन्हें अक्सर सलमान के घर आते-जाते देखा जाता है।

manisha

यह भी पढ़ेंः

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Salman Khan के साथ Sai manjrekar के बचपन की तस्वीर

90 के दशक में हर किसी को अपनी मासूमियत से दीवाना बनाने वाली सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (manisha koirala) ने बिजनेमैन सम्राट दहल (Samrat Dahal) से 2010 में शादी की थी लेकिन इन दोनों की शादी ने भी जल्दी ही दम तोड़ दिया। खबरों की माने तो दोनों के बीच रोज लड़ाई झगड़े होते थे और आखिरकार मनीषा ने शादी के 2 साल बाद ही पति को तलाक दे दिया। एक बार मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- 'मेरा पति मेरा सबसे बड़ा दुश्मन है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget