एक्सप्लोरर

यूपी में कई नदियों ने किया खतरे के निशान को पार, मौसम विभाग की रिपोर्ट ने भी बढ़ाई टेंशन

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अगले 48 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कई नदियों ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। जबकि कई नदियां जबरदस्त उफान पर है। प्रदेश में फिर शुरू हुए मानसूनी बारिश के सिलसिले और जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा से गंगा, यमुना और घाघरा समेत विभिन्न नदियां जबरदस्त उफान पर हैं। वहीं, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट की माने तो यमुना नदी (औरैया), कालपी (जालौन), हमीरपुर, चिल्लाघाट (बांदा) और नैनी (प्रयागराज) में खतरे के निशान को पार कर गई है। वहीं, गंगा नदी गाजीपुर और बलिया में कहर ढा रही है। इन दोनों ही स्थानों पर यह लाल चिह्न से ऊपर बह रही है। साथ ही कचलाब्रिज (बदायूं), फाफामऊ (प्रयागराज), इलाहाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी में इसका जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) और अयोध्या में खतरे के निशान को पार कर गई है, जबकि तुर्तीपार (बलिया) में यह इस चिह्न के नजदीक बह रही है। शारदा पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में और बेतवा नदी सहिजना (हमीरपुर) में लाल निशान के ऊपर बह रही है। जालौन, बलिया और बांदा में बाढ़ के कई इलाके हैं। इन इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रभावित गांवों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता मौसम विभाग की रिपोर्ट पर गौर करे तो प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान कुण्डा (प्रतापगढ़) में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। वहीं, जौनपुर में 15, अतर्रा (बांदा) में 11, बस्ती और डलमउ में नौ-नौ सेंटमीटर बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी भागों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget