एक्सप्लोरर

Uttarakhand: भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा बहा, CM ने दिये तत्काल मदद के निर्देश

चक्रवाती तूफान का असर उत्तराखंड में है. यहां भारी बारिश के चलते चमोली और उत्तरकाशी जिले में हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ है. यही नहीं, राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इन हालातों पर करीबी नजर रख रहे हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गये. नदी-नाले उफान पर हैं. इस बीच उत्तकाशी के जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से आवागमन बाधित हुआ है. वहीं, चमोली जिले में भारी बारिश हुई है. यहां लामबगड़ में खचड़ा नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 का 50 मीटर हिस्सा बह गया. हालांकि, सभी जगह जिला प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री खुद रख रहे हैं हालात पर नजर

वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने खुद संज्ञान लेते हुये तत्काल हाईवे को सुचारू रूप से चालू करने का निर्देश दिया. उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि, आपदा की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं. जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सुचारू करवा दिया जाएगा.

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, जिलाधिकारी को प्रभावितों तक तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. आपदा में प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का राज्य सरकार समुचित प्रबंध करेगी.

लगातार हो रही है बारिश 

बता दें कि, उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी है. राजधानी देहरादून समेत मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में भी बारिश जारी है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी खबर है. गुरुवार को मसूरी के गलोगी धार-देहरादून मार्ग पर लैंड स्लाइड से मलबा आ गया. लोक निर्माण विभाग ने मौके के लिए जेसीबी भेजी, जिसके बाद मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू की गई.

गौरतलब है कि, तटीय इलाकों के शहरों में तबाही मचाने वाले चक्रवाती ताउते का असर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे और देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, सरकार, शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं. 

ये भी पढ़ें,

योगी सरकार का बड़ा फैसला, नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget