एक्सप्लोरर

हाथरस: सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर से इलाके के लोगों में बेहद नाराजगी, जाति की राजनीति करने का आरोप

हाथरस मामले में इलाके के लोगों में सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी के खिलाफ आक्रोस है. यहां के लोगों का कहना है कि इनके कहने पर ही जाति की सियासत यहां पर खेली गई. यही नहीं, दुष्कर्म की धाराएं भी लगाई गई हैं.

हाथरस. बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर जो कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं, उन्होंने हाथरस की घटना के बाद डीजीपी एचसी अवस्थी को चिट्ठी लिखी थी. मंजू ने कहा था कि पीड़ित से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की वारदात में 4 लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मंजू ने एसएचओ को सस्पेंड करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी.

लेटर में और क्या लिखा? मंजू ने 19 सितंबर के लेटर में यह भी लिखा था कि सवर्ण जाति के संदीप, रवि, रामू और लवकुश ने पीड़ित से गैंगरेप के बाद उसे मारने की कोशिश की थी. पीड़िता की मां की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए थे. आरोपियों के परिवार पहले से पीड़ित के परिवार से रंजिश रखते हैं.

पुलिस ने दो बार धाराएं बढ़ाईं थीं पुलिस ने पहले सिर्फ एक आरोपी का नाम दर्ज किया था, बाद में तीन के नाम और जोड़े गये. पहले धारा 307 यानी हत्या की कोशिश और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. लेकिन, 19 सितंबर को 354 यानी जबरदस्ती करने की धारा बढ़ाई. फिर 22 सितंबर को पीड़ित का बयान लेने के बाद धारा 376डी यानी सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई.

आरोपी पक्ष का दावा- सांसद और उनकी बेटी ने घटना को तूल दिया

आरोपी पक्ष का कहना है कि सांसद और उनकी बेटी जातिवाद की राजनीति करते हैं. पीड़ित भी उनकी जाति की थी, इसलिए उन्होंने बेकसूरों को फंसा दिया. जिस जेल में आरोपी बंद हैं, वहां सांसद किसी से मिलने भी गए थे. इसको लेकर ग्रामीण राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर के खिलाफ नारेबाजी भी कर चुके हैं.

सांसद का जवाब- सब विपक्ष का किया धरा यह आरोप पूरी तरीके से गलत है. मैं वाल्मीकि समाज से आता हूं और जो पीड़ित पक्ष है वह भी इसी समाज के हैं. जब यह मामला हुआ है, उस समय पर संसद सत्र चालू था. मैं 23 तक सत्र में था. मुझे फोन के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली थी और मैंने यही कहा था कि दोषियों को छोड़ा न जाए और किसी भी निर्दोष को गलत तरीके से फंसाया न जाए. रही बात मंजू की तो वह सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य थी. उनके पास जब इस मामले की जानकारी पहुंची तो मंजू ने आगे पत्र लिखकर पीड़ित पक्ष की मदद करने के लिए कहा था. हमारी वजह से यहां पर कोई भी किसी तरीके से जातीय विषय पर मुद्दे को भटकाया नहीं गया. हमने पूरी तरीके से निष्पक्ष होकर मामले की जांच करने की सिफारिश की है. ये सब आरोप विपक्षियों का किया धरा है.

12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार के 5 लोग जाएंगे हाथरस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खुद ही नोटिस में लिया था. इस मामले में 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट में एसीएस गृह से लेकर डीएम हाथरस और एसपी हाथरस को भी तलब किया है. वहीं परिवार के 4 लोग कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी विधानसभा उपचुनाव: आज से नामांकन शुरू, लेकिन बीजेपी अबतक नहीं घोषित कर पाई उम्मीदवार, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget