एक्सप्लोरर

'मंत्री मस्जिद तुड़वा रहे थे...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर AIMIM ने किया यादवों का जिक्र

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यूपी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. सपा ने हरियाणा में कांग्रेस की हार पर कहा कि इंडिया गठबंधन को विचार करना चाहिए.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब उत्तर प्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. हरियाणा में कांग्रेस की हार पर AIMIM यूपी के अध्यक्ष शौकत अली ने साधा निशाना कहा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार और मंत्री मस्जिद तुड़वा रहे थे हरियाणा के नतीजे उसी का परिणाम है.

AIMIM यूपी के अध्यक्ष शौकत अली ने कहा है कि हरियाणा में यादवों ने भाजपा को वोट दिया. उन्होंने जम्मू कश्मीर में सपा और हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ने पर कहा कि इनका इंडिया गठबंधन कहां गया. बीजेपी को हराना कांग्रेस की बस की बात की बात नहीं है, INDIA गठबंधन के दल जनता को गुमराह करते हैं.

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को भेजी जलेबी
हरियाणा के नतीजों पर कुशीनगर बीजेपी में जश्न का माहौल है. कुशीनगर के बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने यहां से जलेबी डिब्बे में पैक करके राहुल गांधी को भिजवाया है. सोनीपत में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने का बयान दिया था. उसके बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया था. आज हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का जश्न मना रही बीजेपी इस मुद्दे को कहां छोड़ने वाली है. 

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को जलेबी का डब्बा भेजने के लिए पैक कराया है. इतना ही नहीं जीत के जश्न में लड्डू की जगह आपस में सभी जलेबी खा भी रहे हैं. राहुल गांधी को जलेबी भेजने वाले बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने कहा है कि राहुल गांधी आगे भी चुनावों में इसी तरह कार्य करते रहें तो फिर बीजेपी की सरकार बनती रहेगी.

सपा बोली- हार पर विचार करे INDIA गठबंधन
समाजवादी पार्टी की तरफ से हरियाणा चुनाव पर प्रतिक्रिया आई है. समाजवादी पार्टी ने कहा 'हरियाणा की हार का कष्ट है, हमें दुःख है, हमें पीड़ा है, हमें कहीं ना कहीं कुछ गलती हो गई, इस पर INDIA गठबंधन को विचार करना होगा. यही मध्य प्रदेश में हुआ और यही हरियाणा में हुआ. हमें उम्मीद नहीं था. कांग्रेस को सोचना चाहिये और सबको मिलकर सोचना चाहिये.'

सपा ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करते करते रह गई Congress और अंत में नहीं किया. यही समाजवादी पार्टी के साथ मध्य प्रदेश में किया जिसका परिणाम देखने को मिला एमपी में और यही हरियाणा में देखने को मिला.' कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ और एमपी में हमारे साथ ऐसा नहीं करना चाहिये था इसका परिणाम जमीन पर देखने को मिल गया.

(अखिलेश तिवारी और उबैदुर्रहमान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, BSP से भी पिछड़े, इन 20 सीटों पर जब्त हो गई जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget