एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत दिखे नाराज, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

Uttarakhand Madrasa News: उत्तराखंड की राज्य सरकार अवैध मदरसों पर बुलडोजर चला रही है. जिसे लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने नाराजगी व्यक्त की है. बीजेपी ने भी पूर्व सीएम को जवाब दिया है.

Dehradun News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सत्ताधारी बीजेपी को घेर लिया है. उन्‍होंने कहा कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई सही है, लेकिन इसकी शुरुआत देहरादून से होनी चाहिए, क्योंकि देहरादून में रोज अवैध निर्माण हो रहे हैं. नदी-नाले सब घेर दिए गए हैं. इतना ही नहीं, सरकारी जमीनों पर 99 फीसदी अवैध कब्जा भाजपाइयों ने किया है.

पूर्व मुख्‍यमंत्री के आरोप का जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अवैध कब्जा कहीं पर और किसी भी प्रकार का हो और किसी के भी द्वारा हो, हटना चाहिए. साथ ही कहा कि यह बीजेपी और कांग्रेस का विषय नहीं है. लिहाजा, जो भी व्यक्ति अवैध कब्जा करता है. सरकार अवैध कब्जा हटाने के लिए कटिबद्ध है.

अवैध मदरसों पर चल रहे बुलडोजर

सरकार अवैध मजारों के बाद अब अवैध मदरसों पर बुलडोजर चला रही है. अब तक दो अवैध मदरसे ध्वस्त किए जा चुके हैं. इस समय में प्रदेशभर में करीब 700 मदरसे हैं, जिनमें से करीब 400 मदरसे मदरसा बोर्ड में रजिस्टर्ड हैं. बाकी मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं.

अक्टूबर में नैनीताल के ज्योलीकोट के वीरभट्टी स्थित अवैध मदरसे में बच्चों के साथ गलत हरकतें समेत तमाम अनियमिताओं का मामला सामने आया था, जिसके बाद सरकार ने प्रदेश में संचालित मदरसों के सत्यापन के निर्देश दिए थे. उसके बाद से कई मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है.

जंगल में अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसा

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा से सटे जंगल में अवैध रूप से मस्जिद और मदरसे का संचालन होना सामने आया. प्रशासन ने 18 अक्टूबर को अवैध मदरसे समेत एक एकड़ में फैले धार्मिक अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया. इसके बाद नैनीताल जिले के ज्योलीकोट के वीरभट्टी में संचालित अवैध मदरसे पर प्रशासन ने 2 नवंबर को बुलडोजर चला दिया था. यह वहीं मदरसा था, जिसमें सबसे पहले बच्चों के साथ गलत व्यवहार का मामला सामने आया था.

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि यह सरकार पारदर्शी है. अवैध कब्‍जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर शिक्षण संस्थाओं की तरफ से किसी भी तरह की गड़बड़ है, तो उसका कर्तव्‍य है कि उसे ठीक करे. अगर कहीं अनियमिता पाई जाती है तो सरकार का पहला फर्ज है कि उस पर कार्रवाई करे. मदरसों का आचरण देवभूमि के अनुरूप होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिवाली से पहले सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द, विभाग ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget