एक्सप्लोरर

हरिद्वार महाकुंभ फर्जीवाड़े को लेकर घिरी बीजेपी सरकार, आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार हरिद्वार महाकुंभ में फर्जीवाड़े को लेकर परेशानी में दिख रही है. आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए घड़ा फोड़कर विरोध जताया है.

देहरादूनः हरिद्वार महाकुंभ में फर्जीवाड़े का मामला लगातार गर्माता जा रहा है. राज्य सरकार पर कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हमलावर है. कांग्रेस 25 जून को हरिद्वार में इस मामले को लेकर उपवास करने जा रही हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया है. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग भी कर रही है.

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलने के लिए नया तरीका अपनाया है. कुंभ में हुए कोरोना जांच घोटाले को लेकर आप के कार्यकर्ताओं ने पाप का घड़ा फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंच गए. जहां सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और घड़े फोड़े.

आप के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पाप का घड़ा फोड़कर विरोध का नया तरीका निकाला. बीजेपी कार्यालय पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथ में घड़ा लेकर आए थे. जहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर घड़ा फोड़कर विरोध जताया. हालांकि पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश कार्यालय से पहले ही रोक दिया, लेकिन आप के कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय से कुछ दूरी पर ही धरने पर बैठ गए, जहां से उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

उच्च स्तरीय जांच की मांग

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरिद्वार महाकुंभ के दौरान बीजेपी सरकार की संवेदनहीनता के चलते कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. कुंभ जो की आस्था का प्रतीक है उसमें भी सरकार ने घोटाला करने में कमी नहीं छोड़ी. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की.

बीजेपी ने विरोध को बताया नौटंकी

वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की आदत बन गई है. इसलिए यहां भी इस तरह की नौटंकी कर रहे हैं जबकि सरकार ने एसआईटी जांच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंः
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, विदेश मंत्रालय ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, पाक से संबंधों को लेकर हम पुराने रुख पर कायम

Jio Phone Next Announced: Reliance Jio और Google लाए नया किफायती 4G स्मार्टफोन Jio Phone Next, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget