एक्सप्लोरर

Hardiwar News: हरिद्वार में बीजेपी नेता के करीबी ललित नैयर के घर ED ने की छापेमारी? कारोबारी ने दिया ये जवाब

Uttarakhand News: हरिद्वार में शुक्रवार को ईडी ने दस्तक दी और बीजेपी के एक पूर्व कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री के खास नजदीकी ललित नैयर के घर रेड की. हालांकि ललित नैयर कुछ और ही कह रहे हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) में केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दस्तक दी और बीजेपी (BJP) के एक पूर्व कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री के खास नजदीकी के घर रेड की. सूत्रों के मुताबिक ईडी के 3 दर्जन अधिकारी शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अचानक कनखल (Kankhal) की सबसे पॉश कॉलोनी इंदु एंकलेव में पहुंचे और शहर के सबसे बड़े रियल स्टेट कारोबारी ललित नैयर के घर पर छापेमारी की. घर के आगे करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां खड़ी नजर आईं. 
 
हरिद्वार के कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी
खबर के मुताबिक ईडी की टीम शुक्रवार को हरिद्वार के सबसे बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ललित नैयर के इंदु एंक्लेव स्थित घर पर पहुंची. शाम करीब साढ़े पांच बजे इंदु एंक्लेव में धड़धड़ाती हुई कई गाड़ियां आई और ललित नैयार की शानदार कोठी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके साथ ही वहां की आवाजाही को भी रोक दिया गया. वहां से सिर्फ वहीं रहने वाले लोग ही आ-जा पा रहे थे जिनके घर थे. 
 
सूत्रों के हवाले से खबर
ईडी की टीम में करीब आधा दर्जन महिला अधिकारी भी शामिल थीं. ईडी की टीम ने घर मे प्रवेश करने के बाद सभी नौकरों और ड्राइवरों को बाहर कर दिया गया. ईडी की टीम करीब डेढ़ घंटे तक अपनी कार्रवाई करती रही और ढेर सारे कागजात और फाइलें अपने साथ ले गई. ईडी की छापमारी से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है की ललित नैय्यर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री का नजदीकी है. यही नहीं उनका व्यापारी साझेदार भी है. बताया जा रहा है की पूर्व मंत्री का मोटा पैसा ललित नैय्यर प्रॉपर्टियों में निवेश करता है. पूर्व मंत्री के कई करोड़ रुपये इन्होंने निवेश किए हैं. यही नहीं राज्य के एक और बड़े ताकतवर मंत्री का नाम भी इनसे जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि इन मंत्री का पैसा भी नैय्यर के द्वारा ही मैनेज किया जाता है.
 
ललित नैयर ने खबर को बताया अफवाह
ईडी अपनी रेड में ललित नैयर के घर से कई संपत्तियों की फाइलें अपने साथ लेकर गई है. वहीं दूसरी तरफ जब इस बारे में ललित नैय्यर से सवाल किया गया तो उन्होंने रेड को अफवाह बताया और कहा कि आज कैबिनेट मंत्री उनके घर चाय पर आए थे. 
 
ये भी पढ़ें- 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget