एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में डबल मर्डर के बाद परिजनों का हंगामा, शवों को हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Hardoi Police: इस मामले की सूचना मिलने पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौके पर पहुंची. उन्होंने परिजनों से बात करके जाम खुलवाया, इस दौरान उन्होंने कहा जो भी दोषी है, उनको छोड़ा नहीं जाएगा. 

Hardoi Crime News: हरदोई (Hardoi) के मंझिला थाना इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर के मामले पर परिजनों ने दोनों के शवों को स्टेट हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखकर जाम लगा दिया. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी और घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे थे. मामले की सूचना पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया और मंत्री ने कहा कि जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. घटना की सूचना पर बुधवार देर रात आईजी भी जिला अस्पताल पहुंचे थे. इस मामले में 9 लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है.

दरअसल, मझिला थाने के पारा गांव निवासी 28 वर्षीय वकील अमित शुक्ला बुधवार को प्रधान नंदलाल कुशवाहा के भतीजे रमाकांत कुशवाहा और उसी गांव के संतोष कुशवाहा के साथ सरकारी काम के सिलसिले में टोंडरपुर ब्लाक मुख्यालय गया था, जहां से दोपहर बाद तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी बीच मंझिला थाना क्षेत्र के चठिया पुल के आगे गौटिया गांव के पास सामने से आ रहे बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उन लोगों से गाली-गलौज हुई. 

दो लोगों की हुई मौत, एक बुरी तरह जख्मी
इसके बाद बोलेरो सवार लोगों ने उन लोगों पर बांके से हमला कर दिया. इतना ही नहीं उन तीनों को पेंचकस भी घोंपा और बाद बोलेरो से कुचलते हुए खाईं में फेंक दिया जिसमें वकील अमित शुक्ला और प्रधान के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की मौत हो गई जबकि संतोष कुशवाहा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया.  सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात की सूचना पर आईजी तरुण गाबा हरदोई पहुंचे थे. 

परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शवों को रखकर जाम लगा दिया. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, उन्हें फांसी की सजा और घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं.  सूचना पर एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हड़काया. मामले की सूचना पाकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी मौके पर पहुंची. उन्होंने परिजनों से बात कि और जाम खुलवाया. इस दौरान मंत्री ने बताया कि जो भी दोषी है, उनको छोड़ा नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, कहा- विपक्ष की ताकत से डर गई बीजेपी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget