एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: चुनाव से पहले सियासत तेज, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हरक सिंह रावत ने लगाये सनसनीखेज आरोप

Uttarakhand Election से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. अब उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाये हैं. वहीं इस पर कांग्रेस ने सफाई दी.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है. वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चली है. दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का आलम यह है कि, अब दोनों एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं. कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आज हरीश रावत पर कई आरोप लगाए हैं. हरीश रावत के करीबी लोगों पर हरक सिंह रावत ने चरित्र हनन के मामले में उन को फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया है.

हरीश रावत के लोगों ने उन्हें फंसाने की कोशिश की

हरक सिंह रावत का कहना है कि, 2016 में जब उन्होंने कांग्रेसी छोड़ी थी तो उसके बाद हरीश रावत के करीबी लोगों ने कई लड़कियों से संपर्क कर पैसे देकर उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की. जिसके सबूत उनके पास हैं. इतना ही नहीं हरक सिंह रावत का कहना है कि, 2016 में कांग्रेस छोड़ने के बाद हरीश रावत ने उन्हें जेल में डालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत को नहीं मिला. उनकी सहसपुर की जमीन की जांच भी कराई गई.

हरीश रावत ने उनका दफ्तर बंद करवाया 

वहीं, उनके विधानसभा स्थित कार्यालय को मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत ने खुद बंद करवाया, एक मुख्यमंत्री के नाते हरीश रावत विधानसभा में उनके दफ्तर पर ताला लगाने गए. मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत को उस समय यह लगा कि, उनके विधानसभा स्थित ऑफिस में पता नहीं कौन सा खजाना छिपा हुआ है. हरक सिंह यहीं नहीं रुके, उनका कहना है कि, भाजपा ने उनको सम्मान दिया जबकि, कांग्रेस में रहते हुए उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है और जैनी प्रकरण उसका उदाहरण है.

वहीं, इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि, आखिरकार इतने दिनों के बाद में हरक सिंह रावत को इस तरह की यादें क्यों आ रही हैं, लिहाजा क्या सच्चाई है. वह तो हरक सिंह और हरीश रावत ही बता सकते हैं, लेकिन 2016 की बात अब 2021 में करने का कोई औचित्य नहीं बनता है और हरक सिंह रावत तमाम चीजें निराधार बता रहे हैं.

ये  भी पढ़ें.

Kushinagar News: पूर्वांचल के विकास को लगेंगे पंख, पीएम करेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन, पढ़ें पूरा शेड्यूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget