एक्सप्लोरर

हापुड़ में बाढ़ का कहर, एक दर्जन गांवों में पानी घुसा, पुलिस ने पहुंचाई राहत

Hapur News: बिजनौर बैराज से एक लाख दस हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर 199.48 मीटर पहुंचा, जिससे खादर क्षेत्र के गांव जलमग्न हो गए. मार्गों पर 2-3 फुट जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियों में बाढ़ की स्थिति अब खतरनाक होती जा रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी यूपी में नदियों के किनारे बुरा हाल है. हापुड़ में गंगा नदी का पानी अब आबादी में घुस चुका है. हालात ये हैं कि एक एक दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह प्रभावित हैं. प्रशासन ने सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है.

उधर बिजनौर बैराज से एक लाख दस हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर 199.48 मीटर पहुंचा, जिससे खादर क्षेत्र के गांव जलमग्न हो गए. मार्गों पर 2-3 फुट जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

राहत और बचाव कार्य शुरू

डीएम हापुड़ अभिषेक पाण्डेय खुद अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों के लिए खाने-पीने के इंतजाम करवाए हैं. सभी को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को कोई दिक्कत न हो. इसके अलावा अन्दर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत फसल और पशुओं के चारे को लेकर है. लगातार पानी बढ़ने से आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

ट्रैक्टर और नावों से लोगों को पहुंचाया

गढ़मुक्तेश्वर इंस्पेक्टर नीरज कुमार और ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ट्रैक्टर और नावों के जरिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. गंगानगर जैसे टापू पर बसे गांवों में खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई गई. पुलिस ने वासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. रक्षाबंधन के दिन बच्चियों ने कोतवाल और चौकी प्रभारी को राखी बांधकर उनका धन्यवाद किया.

ग्रामीणों की हालत खराब

उधर गंगा नगर के रहने वाले सोनिका ने बताया कि जलस्तर पहले से ज्यादा बढ़ गया है. राशन की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब पुलिस ब्रेड और बिस्किट दे रही है.हम बहुत दुखी हैं, आज रक्षाबंधन है और पानी की वजह से बहन नहीं आ सकी. यही नहीं ग्रामीणों को फसलों और पशुओं के चारे की भी चिंता सता रही है. क्यूंकि फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है जबकि पशुओं को कहां ले जाया जाए ये बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget