एक्सप्लोरर

कानपुर: करोड़ों के आपदा फंड को इस्तेमाल करना भूला हैलट प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने दी अंतिम चेतावनी

कानपुर का हैलट अस्पताल पिछले वर्ष जारी आपदा फंड को इस्तेमाल करना ही भूल गया. पिछले वित्तीय वर्ष में भेजी गई रकम का इस्तेमाल ना होने पर जब शासन से चेतावनी पत्र जारी किया गया, तब हैलट प्रशासन को होश आया कि इस रकम का इस्तेमाल होना था.

कानपुर. कोरोना महामारी में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी मेडिकल कालेजों को आपदा फंड के तहत करोड़ों की धनराशि आवंटित की थी. हैलट अस्पताल को भी 13 करोड़ 96 लाख से अधिक की रकम आवंटित की गई थी, लेकिन हैलट इस फंड का इस्तेमाल करना भूल गया. पिछले वित्तीय वर्ष में भेजी गई रकम का इस्तेमाल ना होने पर जब शासन से चेतावनी पत्र जारी किया गया, तब हैलट प्रशासन को होश आया कि इस रकम का इस्तेमाल होना था. स्वास्थ्य शिक्षा विभाग हैलट प्रशासन को अंतिम चेतावनी भी दी है. 

दरअसल, कोरोना की पहली लहर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हो सके इसको लेकर सभी मेडिकल कॉलेजों को आपदा फंड से रकम भेजी गई थी. कानपुर मेडिकल कॉलेज को 13 करोड़ 94 लाख 67 हजार रुपए भेजे गए थे. शासन का उद्देश्य इस रकम से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. प्राचार्य को विशेष अधिकार भी दिए गए थे कि इस रकम का इस्तेमाल आने विवेक से कर सकते हैं, लेकिन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इसका इस्तेमाल करना ही भूल गया. वित्तिय वर्ष बीत जाने के बाद हैलट प्रशासन को होश आया. जिसके बाद शासन को एक पत्र लिखकर इस रकम के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गयी.

क्या है नियम?
किसी वित्तीय वर्ष में भेजी गई आपदा रकम का इस्तेमाल हर हाल में उसी वर्ष करना होता है. फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के बाद कोई भी फंड लैप्स हो जाता है. उसी नियम के तहत हैलट में भेजा गया महामारी आपदा फंड का बजट मार्च में स्वतः लैप्स हो गया था. ऐसे फंड के दूसरे वित्तीय वर्ष में इस्तेमाल के लिए राज्यपाल की विशेष अनुमति की आवश्यकता पड़ती है. इस मामले में भी राज्यपाल से स्पेशल अनुमति लेनी पड़ी. शासन ने चेतावनी देकर फिलहाल उस फंड को जारी कर दिया है.

हालांकि इस संदर्भ में हैलट के प्राचार्य डॉ आरबी कमल का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसका इस्तेमाल नहीं हो पाया था. इसके लिए शासन को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया था, जिसको स्वीकार कर लिया गया है. अब इस फंड से नए मेडिकल इंस्ट्रूमेंट की खरीद होगी और जो भी पेंडिंग जरूरतें हैं उनको पूरा किया जायेगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: 20 दिनों में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, गांव में अबतक नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

सपा सांसद के बेतुके बोल, कोरोना वायरस और तूफान के लिए बताया मोदी सरकार को जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget