एक्सप्लोरर

Noida News: SSC परीक्षा पास कराने के नाम पर 4 लाख वसूलता था गैंग, STF का खुलासा

Noida News In Hindi: गिरोह प्रत्येक अभ्यर्थी से लगभग 4 लाख रुपये वसूलता था. कुछ रकम अभ्यर्थी लाने वाले व्यक्ति को दी जाती थी, जबकि बाकी रकम गिरोह के सदस्यों और सेंटर संचालकों के बीच बांटी जाती थी.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर  नोएडा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने SSC द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 22 मई 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन सेंटर पर की गई. STF के अनुसार गिरोह ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों की जगह बाहर बैठे सॉल्वर से पेपर हल करवाता था.

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक कुमार शामिल हैं. STF ने इनके कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक राउटर, प्रवेश पत्र और अभ्यर्थियों की सूची बरामद की है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भड़के लोग, सेक्टर से लेकर हाईराइज सोसाइटी तक परेशान

प्रत्येक अभ्यर्थी से चार लाख की वसूली 

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह प्रत्येक अभ्यर्थी से लगभग 4 लाख रुपये वसूलता था. इसमें कुछ रकम अभ्यर्थी लाने वाले व्यक्ति को दी जाती थी, जबकि बाकी रकम गिरोह के सदस्यों और सेंटर संचालकों के बीच बांटी जाती थी. STF के मुताबिक आरोपी लंबे समय से विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में धांधली कराने का काम कर रहे थे.

प्रॉक्सी सर्वर से सेंधमारी 

जांच में यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान और उसके साथियों ने परीक्षा केंद्र के सिस्टम में प्रॉक्सी सर्वर लगाकर कंपनी के सर्वर को बायपास किया था. इसके जरिए बाहर बैठे सॉल्वर स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन की मदद से प्रश्नपत्र हल करते थे.वहीं इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसके साथ ही अब ये भी छानबीन की जा रही थी है कि क्या इस गैंग में कुछ और लोग हैं या नहीं और इन्होंने किन-किन परीक्षाओं में सेंधमारी की है. वहीं अभ्यर्थियों पर भी कार्रवाई हो सकती है,जिन्होंने इस तरह से गैरकानूनी तरीके से परीक्षा पास करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आग, आगरा, लखनऊ समेत 50 जिलों में लू का अलर्ट, रातें भी हुईं गर्म

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget