एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में आरोपी पति का एनकाउंटर, पुलिस से छीन रहा था हथियार

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास विपिन का एनकाउंटर हुआ है, विपिन के पैर में गोली लगी है. विपिन के ऊपर अपनी पत्नी को जला कर मारने का आरोप है.

ग्रेटर नोएडा में दहेज के मामले से जुड़े निक्की हत्याकांड में पत्नी को मारने वाले आरोपी पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. पुलिस की इस मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार आरोपी विपिन ने मेडिकल कराने के दौरान भागने की कोशिश की. वहीं विपिन के एनकाउंटर के बाद निक्की के पिता ने ABP न्यूज से कहा कि विपिन के छाती में गोली मारनी चाहिए.

दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने उसे नहीं मारा है, वह खुद मर गई. पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है. वहीं आरोपी विपिन भाटी को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है.

ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास विपिन का एनकाउंटर हुआ है, विपिन के पैर में गोली लगी है. विपिन के ऊपर अपनी पत्नी को जला कर मारने का आरोप है, आरोपी को मेडिकल के लिए पुलिस जा रही थी. इसी दौरान पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था विपिन और पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश भी की थी.

इससे पहले मृतका निक्की के पिता ने आरोपियों के फांसी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वह हत्यारे हैं और उनका एनकाउंटर हो व उनके घर पर बुलडोजर चले.

निक्की की सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला

इसके साथ ही भावुक होते हुए मृतका के पिता ने कहा कि उसकी सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और उसके पति ने उसे आग लगा दी. वे दहेज मांगते रहे, अब उनकी माँगें पूरी हो गई हैं. मैंने अभी-अभी अपनी बेटी की शादी रीति-रिवाज से की है. अब जब मेरी बेटी मर चुकी है, तो उनकी दहेज की माँगें पूरी हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget