एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के टावर में आग लगने से मचा हड़कंप, घटना को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में बीती रात आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया.

Greater Noida News Today: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 2 में गुरुवार (17 अक्टूबर) की रात को अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

गौर सिटी 2 में गुरुवार रात 8 बजे के करीब ये आग लगी थी. उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. पड़ोसियों ने बताया कि गौर सिटी 2 के 16वें एवेन्यू के एल टावर से अचानक धुआं उठते देखा गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत गार्ड को सूचित किया. 

कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
आग लगने की जानकारी किसी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दे दी. इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

कंप्यूटर पीसी से लगी आग?
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी. हालांकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों का मानना है कि आग एक कंप्यूटर की पीसी से फैली हैं. चूंकि परिवार के लोग बाहर थे ऐसे में कंप्यूटर या डेस्कटॉप के लंबे समय तक ऑन होने की वजह से गर्म हो गया, जिसकी वजह से यह हादसा होने की संभावना है.

आग से बचने के उपाय
गौरतलब है कि इसी साल 7 मार्च को भी गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू के ही एक टावर में आग लगने की घटना सामने आयी थी. आग लगने की घटना होने पर कुछ उपायों को अपना कर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. आइये जानते हैं वे उपाय-

1. उपकरणों की जांच: घर से बाहर निकलने से पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद करें. खासकर कंप्यूटर, टीवी और अन्य डिवाइस.

2. सर्किट ब्रेकर: लंबे समय तक घर से बाहर रहने से पहले सर्किट ब्रेकर को बंद करने के बारे में सोच सकते हैं.

3. धुआं संकेतक: अपने घर में धुआं संकेतक लगवाएं और नियमित रूप से उनकी जांच करें, जिससे समय पर अलार्म मिल सके.

4. अग्निशामक यंत्र यानी आग बुझाने वाला सिलेंडर जरुर रखें, जिससे इस तरह के किसी भी आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Aligarh: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाया हक छीनने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget