एक्सप्लोरर

नोएडा: भूमाफियाओं पर बुल्डोजर एक्शन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खाली करवाई 100 करोड़ की जमीन

Noida News: कुछ कालोनाइजर इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध कॉलोनी काटने की फिराक में थे. प्राधिकरण ने पहले उन्हें नोटिस जारी किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. जिसके बाद बुल्डोजर कार्रवाई शुरू हुई.

अवैध कब्जों और कालोनाइजेशन पर सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की. सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर तालड़ा गांव में करीब 50 हजार वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. यह जमीन अधिसूचित क्षेत्र में आती है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है.

जानकारी के अनुसार, कुछ कालोनाइजर इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध कॉलोनी काटने की फिराक में थे. प्राधिकरण ने पहले उन्हें नोटिस जारी किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से तीन घंटे लंबी कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें 5 जेसीबी और 3 डंपर का इस्तेमाल कर अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

प्राधिकरण का सख्त संदेश

ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी लें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके. प्राधिकरण लगातार इस तरह के अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई का रहा है, लेकिन बावजूद इसके भूमाफिया अभी लोगों से धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहे.

जमीन के रिकॉर्ड और टीम की भूमिका

महाप्रबंधक ए.के. सिंह के मुताबिक, तालड़ा गांव के खसरा नंबर 270, 286 और 292 की जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में दर्ज है. इसके बावजूद, कालोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर रहे थे.

कार्रवाई के दौरान महाप्रबंधक ए.के. सिंह, ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, रतिक, प्रभात शंकर, प्रबंधक राकेश बाबू, स्वतंत्र वर्मा, मिथलेश कुमार, बृजेन्द्र कुशवाहा और सहायक प्रबंधक डी.पी. श्रीवास्तव व राम किशन समेत परियोजना व भूलेख विभाग की टीम मौजूद रही. नोएडा पुलिस ने भी इस अभियान में पूरा सहयोग दिया. इस कार्रवाई से पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भूमाफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन अब इन पर कानूनी कार्रवाई का मन बना रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को HC से बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को HC से बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget