एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में कई डेयरियों पर छापेमारी, 160 किलो मिलावटी पनीर किया नष्ट

Noida News: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चलाई गई इस विशेष कार्रवाई में अधिकारियों की कई टीमों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में छापा मारा. 160 किलो पनीर नष्ट करवाया गया.

UP News: ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटी और मानक विहीन पनीर की सप्लाई को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पनीर के आठ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि करीब 160 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई गुरुवार देर रात से शुरू होकर शुक्रवार को भी जारी रही.

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चलाई गई इस विशेष कार्रवाई में अधिकारियों की कई टीमों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में छापा मारा. सैयद इबादुल्लाह और विशाल गुप्ता की टीम ने जेवर के चौरली गांव में स्थित गिरीश शर्मा की डेयरी से पनीर का एक नमूना एकत्र किया.

इन स्थानों से भी लिए गए नमूने

सेक्टर-45 स्थित मुस्कान डेयरी से एक नमूना
सेक्टर-58 स्थित भारत स्काई एंड दूध प्रोडक्ट से एक नमूना
पाली गांव स्थित कालिदास डेयरी से दूध का एक नमूना
नाजिम चौक, दादरी स्थित इब्राहिम मुस्लिम होटल से चिकन कोरमा का एक खाद्य नमूना

इस अभियान में कुल 8 खाद्य नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लगातार जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री में मिलावट, खराब गुणवत्ता या मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. त्योहारों और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग द्वारा निरीक्षण और सैंपलिंग की गति तेज कर दी गई है. ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा को लेकर यह बड़ी कार्रवाई न केवल आमजन को मिल रही मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि खाद्य कारोबारियों को भी स्पष्ट संदेश है कि गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा.

160 किलो पनीर नष्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल की टीम ने महामाया फ्लाईओवर के पास से दो नमूने लिए. जांच के दौरान पाया गया कि अलीगढ़ निवासी नफीस कार में पनीर लेकर दिल्ली की ओर सप्लाई करने जा रहा था. इसके अलावा, नोएडा के याकूबपुर स्थित न्यू गढ़वाल डेयरी से भी पनीर का एक नमूना लिया गया और करीब 160 किलो पनीर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget