एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीएसएफ उपनिरीक्षक ने गोरखपुर में खुदकुशी की, पंखे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

UP News: गोरखपुर के उर्वरकनगर में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. वे जम्मू के राजौरी के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. उर्वरकनगर सीमा सुरक्षा बल में तैनात एक उप निरीक्षक ने पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली. वे जम्मू के राजौरी के रहने वाले थे. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

चिलुआताल थानाक्षेत्र के सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय उर्वरक नगर स्थित आवास में 10 फरवरी की रात में किसी समय उप निरीक्षक ने खुदकुशी कर ली. 11 फरवरी को जब फोन नहीं उठा तो परिवारजनों ने अधिकारियों को बताया. उसके बाद खुदकुशी की जानकारी हुई. चिलुआताल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है.

जम्मू कश्मीर के राजौरी का निवासी था मृतक 
जम्मू कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह (51 वर्ष) पुत्र सरदार सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे. 10 फरवरी की रात मुख्यालय स्थित अपने आवास डी 62 में पंखे में नायलान की रस्सी का फन्दा बनाकर झूल गए. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 11 फरवरी की सुबह परिवारीजनों ने फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ. इससे परेशान परिवारीजनों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. जब अधिकारियों ने आवास के जंगले का शीशा तोड़कर अन्दर देखा तो फंदे से लटकता हुआ शव दिखा. 

चिलुआताल पुलिस ने शव नीचे उतार कर कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उपनिरीक्षक ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. उनके मौत की सूचना के बाद परिजन गोरखपुर के लिए चल दिए हैं. इस संबंध में चिलुआताल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सब के उपनिरीक्षक का शव उनके आवास पर ही पंखे से लटकता हुआ मिला है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: BJP के फैसले के निकाले जा रहे है राजनीतिक मायने, राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर दिखी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget