एक्सप्लोरर

'बहुत विधायक देखे हैं, नौकरी रहे ना रहे..', सुभासपा विधायक और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक

Ghazipur News: सुभासपा विधायक बेदीराम का कहना है कि जब वो सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो वहां कई अनियमितताएं मिलीं. जब उन्होंने सीएचसी प्रभारी  डॉ योगेंद्र यादव से सवाल किया तो वो भड़क गए.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के विधायक बेदीराम शुक्रवार को अचानक जखनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए, जहां तमाम खामिया देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान उनकी सीएचसी प्रभारी  डॉ योगेंद्र यादव के साथ तीखी बहस हो गई, जिसके बाद डॉक्टर उन्हें झिड़कते हुए निकल गए और कहा बहुत विधायक देखे हैं. 

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सुभासपा विधायक बेदीराम को स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही और अनियमितता को लेकर कई शिकायतें मिलीं थी, जिसके बाद जखनिया सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए. 

शिकायत के बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे विधायक

इस दौरान उन्होंने अस्पताल आए मरीजों से भी बातचीत की. लोगों ने उन्हें बताया कि कैसे वहां पर मरीजों से डॉक्टर पैसा लेकर इलाज कर रहे हैं. बाहर की दवाएं लिख रहे हैं. इतना ही नहीं भर्ती मरीजों के लिए खाने का भी प्रबंध नहीं है. अस्पताल में गंदगी रहती है. 

विधायक ने पाया कि दोपहर 12:00 बजे तक अस्पताल के कई कर्मचारी नदारद थे. डॉक्टर साहब ने उपस्थिति रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे. जब बेदीराम ने सवाल किया तो डॉक्टर ने आनन फानन में उनके सामने ही अपने और दूसरे स्टाफ़ के साइन कर दिए. 

सुभासपा विधायक को झिड़का

जब विधायक ने इस पर आपत्ति जताई तो डॉक्टर योगेंद्र यादव गुस्से से तमतमा उठे और उन्होंने कहा- "देखिए विधायक जी, आप जिस ऊंची आवाज में बात कर रहे हैं उस ऊंची आवाज को सुनने की मेरी आदत नहीं है. मैं नौकरी करूं या न करूं मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा और आपके जैसे बहुत से विधायक मैंने देखे है." इसके बाद वो उन्हें झिड़कते हुए बाहर चले गए. 

इस दौरान विधायक ने कहा कि लगता है कि आप समाजवादी पार्टी की मानसिकता के हैं तब डॉक्टर ने कहा कि मेरे नाम के आगे यादव लगा है इसलिए आप कह सकते हैं लेकिन, मैं काम अपने हिसाब से करूंगा आपके हिसाब से नहीं.

विधायक ने आरोप लगाया कि जब वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब डॉक्टर पैर पर पैर चढाकर बैठे थे और मुंह में गुटखा भरे थे. बोलते समय कई बार गुटके की पीक भी उनके कपड़े पर गिरा. लेकिन, उन्होंने नजर अंदाज किया और अस्पताल के बारे में ही सवाल किया. 

बेदीराम ने कहा कि अस्पताल परिसर के कई शौचालय बंद थे और जो खुले थे वह देखने लायक नहीं थे. मरीजों के बेड पर बिछाई गई चादर काफी गंदी थी जिस पर खून के छीटे भी पड़े हुए थे. अस्पताल की किचन बंद थी. चूल्हे पर मिट्टी की मोटी परत पड़ी थी और गैस सिलेंडर खाली था. जिससे अस्पताल की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है.  

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की बदली जेल, गाजीपुर से कासगंज कारागार में किया गया शिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget