एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: परिवार ने नहीं दिलवाया iPhone तो 24 साल के युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Ghaziabad News: पुलिस के मुताबिक सादीन ने जब खुद को गोली मारी वह अपने कमरे में अकेला था. आधी रात को  परिवार के लोग जब सो रहे थे तब उसने खुद को गोली मारी. गोली उसके दाहिने कंधे के पास सीने में लगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है, रिपोर्ट का इंतजार.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 24 साल के युवक ने खुद को केवल इसलिए गोली मार ली क्योंकि परिवार वालों ने उसकी आईफोन की मांग  पूरी नहीं की.  इस घटना ने वर्तमान  युवाओं की बढ़ती सनक और मानसिक दबाव को उजागर किया है.  बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से परिवार से आईफोन की मांग कर रहा था और परिवार लगातार इस मांग को टाल रहा था. मांग न पूरी होने से नाराज युवक ने गुरुवार देर रात खुद को गोली मार ली. अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. 

गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के गांव पावी सादिकपुर में 24 साल का सादीन अपने परिवार के साथ रहता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सादीन काफी समय से आईफोन 17 प्रो की डिमांड अपने परिवार से कर रहा था. परिवार लगातार कोई ना कोई बहाना बना रहा था. कथित रूप से इसी से रोष में आकर सादीन ने गुरुवार देर रात तमंचे से खुद को गोली मार ली. उसको आनन फानन में दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार (24 अप्रैल) को उसकी मौत हो गई. 

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक सादीन ने जब खुद को गोली मारी वह अपने कमरे में अकेला था. आधी रात को  परिवार के लोग जब सो रहे थे तब उसने खुद को गोली मारी. गोली उसके दाहिने कंधे के पास सीने में लगी. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर भागे और उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. सादीन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ₹10000 महीना और कमीशन पर काम किया करता था. पुलिस ने बताया की सादीन को दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वही उसका पोस्टमार्टम हुआ है. पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.

डबल डेकर पुल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, PMCH में भर्ती, हालत गंभीर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget