एक्सप्लोरर

BJP ने खत्म की शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर की सदस्यता

गाजियाबाद बीजेपी संगठन से जुड़े पदाधिकारियो ने आज कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला को बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी.

गाजियाबाद: दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए आंदोलन में फायरिंग कर चर्चा में आये कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला की सदस्यता बीजेपी ने खत्म कर दी है. गाजियाबाद बीजेपी संगठन से जुड़े पदाधिकारियो ने आज उसे बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी. इसके बाद कपिल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी हैं इसलिए वो इस पार्टी को ज्वाइन कर रहा है.

गाजियाबाद बीजेपी के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सफाई देते हुए कहा, ''कपिल गुर्जर बसपा कार्यकर्ताओं के एक समूह का हिस्सा था जो आज भाजपा में शामिल हो गए. शाहीन बाग मुद्दे के साथ उसके जुड़ाव के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी.''

बता दें कि कपिल गुर्जर के बीजेपी ज्वाइन करते ही विवाद शुरू हो गया था. आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, ''खुले आम गोली चलाने वाला कपिल गुज्जर याद है? उसको आज भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत तौर पर पार्टी में शामिल कर लिया है. बाकी तो आप समझदार है!!''

 

इसी साल के शुरुआती महीनों में जब दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान शाहीन बाग में गोली चलाने के बाद जब कपिल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं. इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए थे.

बता दें कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी थी. कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया और दलील दी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है. हालांकि उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget