एक्सप्लोरर

मेरठ में फिर गैंग वॉर की सुगबुगाहट, हिस्ट्रीशीटर के भाई ने बीच चौराहे तांत्रिक को गोलियों से भूना

मेरठ में मुखबिरी के शक में हिस्ट्रीशीटर के भाई ने बीच चौराहे पर तांत्रिक को गोलियों से भूना डाला। मृतक चीनू तांत्रिक का काम भी करता था और उसके परिवार का भी आपराधिक बैंकग्राउंड रहा है।

मेरठ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बार फिर से गैंग वॉर के हालात बनते नजर आ रहे हैं। रविवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर के भाई ने अपने भाई का एनकाउंटर कराए जाने के शक में साथियों के साथ मिलकर एक तांत्रिक को बीच चौराहे पर गोलियों से भून डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, पीड़ित और आरोपी दोनों ही परिवारों का आपराधिक इतिहास होने के कारण अब मामला और बिगड़ने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
गोलियों से भूना, फिर हुए फरार
दरअसल, समर गार्डन निवासी 32 वर्षीय चीनू को शालीमार गार्डन निवासी शादाब ने बातचीत के लिए इत्तेफाक नगर में बुलाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे सड़क पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे शादाब और उसके तीन-चार साथियों ने अचानक चीनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और इसी का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल चीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में भी परिजनों और क्षेत्र के दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पूछताछ के दौरान चीनू के भाई शकील ने बताया कि आरोपी शादाब का बड़ा भाई जुबेर हिस्ट्रीशीटर था। कुछ समय पहले पुलिस ने जुबेर का एनकाउंटर किया था। शकील के मुताबिक, आरोपी शादाब को शक था कि इस एनकाउंटर के पीछे चीनू और उसके परिवार ने मुखबिरी की है। परिजनों ने शादाब और तौफीक सहित लगभग आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी : सीओ
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक और उसके परिवार का भी आपराधिक इतिहास है। वहीं, क्षेत्रवासियों के मुताबिक, मृतक चीनू तांत्रिक का काम भी करता था।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget