एक्सप्लोरर

एक दिन पहले बीजेपी में शामिल शर्मा बने विधान परिषद के उम्मीदवार, अब मंत्री बनाए जाने की अटकलें

पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को यूपी में जल्दी ही अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. यही नहीं, उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है.

लखनऊ/नयी दिल्ली: एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसके साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर अटकलें लगने लगी हैं.

शर्मा ने एजेंसी से बातचीत में हालांकि इन अटकलों से संबंधित सवालों को यह कहकर टाल दिया कि ‘‘भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं पूरी ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करूंगा’’.

शर्मा को मिल  सकती है अहम जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री से नजदीकी के कारण भाजपा के नेताओं के बीच शर्मा को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उन्हें सरकार में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा में शामिल हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार में शामिल करना कोई नयी बात नहीं होगी. उनके मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसके बेहतर उदाहरण है.

शर्मा ने ट्वीट किया

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. मैं कृतज्ञ और आभारी हूं. खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डाजी का, प्रधानमंत्री मोदी जी का, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी और अन्य नेताओं का.’’

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है. वह वर्ष 2001 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के करीबी सहयोगी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं. वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत रहे हैं. उन्होंने समय से दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है.

एक अन्य ट्वीट में 1988 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा ने कहा, ‘‘ग्रामीण परिवार के एक व्‍यक्ति को जिसने संघर्ष कर आईएएस की नौकरी पाई उसे भारत सरकार के सचिव पद से निवृत्ति से दो साल पहले विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी में ससम्‍मान लाना, ये नरेंद्र मोदी और भाजपा ही कर सकते हैं। कृतज्ञ हूं.'’

केंद्रीय चुनाव समिति ने हरी झंडी

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज शर्मा के नाम को हरी झंडी दी. भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.

राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है. जिन 12 सीटों पर चुनाव होने हैं उसके मौजूदा सदस्‍यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है. सेवानिवृत्त होने जा रहे विधान परिषद सदस्यों में स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा और लक्ष्मण आचार्य के अलावा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव (समाजवादी पार्टी) प्रमुख हैं.

सपा के अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी ने इस बीच विधान परिषद चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल किए. सौ-सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा के 55, भाजपा के 25, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आठ, कांग्रेस और ‘‘निर्दलीय समूह’’ के दो-दो और अपना दल (सोनेलाल) और ‘‘शिक्षक दल’’ के एक-एक सदस्य हैं. इनके अलावा विधान परिषद में तीन निर्दलीय सदस्य भी हैं.

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों वाली विधानसभा में वर्तमान में 402 सदस्‍य हैं जिनमें भाजपा के 310, सपा के 49, बसपा के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, राष्‍ट्रीय लोकदल का एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) का एक सदस्‍य है. भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है.

ये भी पढ़ें.

Desh Ka Mood: CM Yogi के काम से यूपी के लोग कितना खुश हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget