एक्सप्लोरर

वो पूर्व चुनाव आयुक्त, जो बोलते थे...मैं नाश्ते में राजनीतिज्ञों को खाता हूं ; अब इस दुनिया में नहीं रहे

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो कहा कहते थे कि मैं नाश्ते में राजनीतिज्ञों को खाता हूं। एक बार तो उन्होंने राजीव गांधी के मुंह से बिस्किट भी खींच लिया था। शेषन का रविवार देर रात निधन हो गया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 साल की उम्र में रविवार रात को उनका चेन्नई में निधन हो गया। 1990 से 1996 तक शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे। चुनाव आयोग को अलग पहचान देने वाले शेषन पर कांग्रेसी होने का ठप्पा लगा था, लेकिन कांग्रेस खुद उनके फैसलों से परेशान रहती थी। अक्सर शेषन मजाक में कहा करते थे कि मैं तो नाश्ते में राजनीतिज्ञों को खाता हूं।

शेषन के चुनाव आयुक्त बनने की कहानी काफी रोचक है। ये बात दिसंबर 1990 की है, वो भी देर रात करीब एक बजे की। उस वक्त तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी देर रात शेषन के घर पहुंचे हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या आप अलगा मुख्य चुनाव आयुक्त बनना पसंद करेंगे? इसके लिए स्वामी ने उन्हें करीब 2 घंटे तक मनाया, लेकिन वो नहीं माने। आखिर में राजीव गांधी से मिलने शेषन में मुख्य चुनाव आयुक्त बनने की पेशकश पर सहमति जताई।

आपको बता दें कि वो शेषन ही थे, जिन्होंने उम्मीदवारों के खर्च पर लगाम लगाने से लेकर सरकारी हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार पर रोक लगाने जैसे फैसले लिए थे। उन्होंने ही दीवारों पर नारे, लाउडस्पीकरों से शोर, पोस्टर चिपकाना, प्रचार के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले भाषणों पर सख्ती की थी। शेषन ने ही पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह को ये याद दिलाया था कि चुनाव की तारीख मंत्रिगण नहीं, बल्कि चुनाव आयोग तय करता है। दरअसल, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में बीजेपी सरकारों को भंग करने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा था कि यहां अब सालभर बाद चुनाव होंगे। जिसपर शेषन ने कहा कि चुनाव की तारीख चुनाव आयोग तय करता है, न की नेता।

शेषन से जुड़ा अतीत का एक किस्सा राजीव गांधी के मुंह से बिस्किट खींच लेने वाला भी है। उस वक्त शेषन कैबिनेट सचिव थे, उन्होंने तब राजीव गांधी के मुंह से बिस्किट ये कहते हुए खींच लिया था कि प्रधानमंत्री को वो चीज नहीं खानी चाहिए, जिसका पहले परीक्षण न किया गया हो।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: शिवसेना के इकलौते मंत्री ने NDA छोड़ी, राउत ने दिए NCP-Congress के साथ जाने के संकेत वेदांती महाराज की मांग-औवैसी को मिले सख्त सजा; राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget