एक्सप्लोरर

यूपी: सोनभद्र में भारी बारिश और बिजली का कहर, 5 लोगों की मौत, 14 घायल

यूपी के सोनभद्र जिले में भारी बारिश और बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 14 लोग घायल भी हुए हैं.

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को बारिश कहर बनकर गिरी. जिले में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इन घटनाओं में 14 लोग घायल भी हुए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुद्धी थाना क्षेत्र के कुर्ची गांव में आसामान से गिरी बिजली की चपेट में आने से रंजन कुमार (24) की मौत हो गयी. इसके अलावा चोपन थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी रमेश (22) की नदी किनारे गाय चराते समय और इसी थाना क्षेत्र के ही नंदलाल यादव (32) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी.

इसी तरह बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक शादी समारोह में अपने ननिहाल आयी आठ वर्षीय बच्ची लकी और अहीर बुढवा गांव में मनकुंवारी (35) नाम की महिला की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी.

14 लोग घायल भी हुए
सूत्रों के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में आंधी-पानी जनित हादसों और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 14 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूपी में आज ऑरेंज अलर्ट जारी
उधर, मौसम विभाग ने बताया कि ताउते चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहा. बारिश आज भी जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

UP Weather Updates: यूपी के इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के स्कूलों में इस साल नहीं बढ़ेगी फीस, परिवहन शुल्क पर भी लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget