एक्सप्लोरर

सपा विधायक के मंदिर जाने पर FIR, वादी बोला- 'हिंदुओं की आस्था को आहत किया'

Sisamau News: सपा विधायक नसीम सोलंकी जब अपने पति से मिलने जेल पहुंची तो एक शख्स ने हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के एवज में न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया.

Kanpur News: कानपुर में सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के दौरान सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने प्रचार  और जनसंपर्क के समय सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र में बने एक शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था. जिसको लेकर उस वक्त सियासत भी तेज हुई और धार्मिक धर्म गुरुओं की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आई थी, जिसमें नसीम के खिलाफ मुस्लिम धर्म गुरु ने फतवा जारी किया था. मंदिर में मुस्लिम महिला और सपा की प्रत्याशी नसीम के प्रवेश करने और जलाभिषेक को लेकर मंदिर परिसर को गंगाजल से धोकर शुद्ध किया था. 

लेकिन उपचुनाव के परिणाम आने के एक दिन पहले ही एक हिंदू शख्स ने नसीम को फोन पर धमकियां दी और कहा कि किसी से मंदिर को धोकर साफ करा दो क्योंकि तुमने मुस्लिम होकर मंदिर में मंदिर को गंदा कर दिया और हिंदुओं की आस्था को आहत किया, जिसके बाद नसीम की जीत हुई वो सीसामऊ से विधायक चुनी गई. लेकिन आज नसीम को धमकी देने वाले शख्स धीरज चढ्ढा ने कानपुर न्यायालय में नसीम के खिलाफ आस्था को ठेस पहुंचाने के चलते परिवाद दाखिल कर दिया है.

फोन कर दी थी धमकी
जीत का जश्न मनाने नसीम जैसे ही कानपुर से महराजगंज जेल अपने पति और सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से नसीम मिलने पहुंची वैसे ही कानपुर कोर्ट में नसीम के खिलाफ एक शख्स ने हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के एवज में न्यायालय में परिवाद दाखिल कर नसीम की मुश्किलें बढ़ा दी साथ ही. दरअसल, नसीम को फोन पर मतगणना के एक दिन पहले फोन कर मंदिर को साफ करवाने की बात कही थी और ऐसा न करने पर पूरे शहर से 200 मुकदमे लगवाने की धमकी दी थी. 

अब उसकी शुरुआत होती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि धमकी देने वाले शख्स धीरज चढ्ढा ने अपने वकील के माध्यम से सपा की नवनिर्वाचित विधायक के खिलाफ परिवाद दाखिल कर कानूनी पचड़े में फंसा दिया है. वहीं धीरज चढ्ढा ने बताया कि नसीम से उनकी बात हुई थी वो एक हिन्दू है और हिंदू देवी देवताओं पर उनकी आस्था है लेकिन नसीम सोलंकी मुस्लिम धर्म से आई है और उनके घर में सुबह का नाश्ता ही मांसाहार से होता है और उनके मंदिर में पहुंचकर शिलिंग का जलाभिषेक किया था, जिसे हिंदुओं की धार्मिक आस्था और देवीदेवताओं का अपमान हुआ है. 

यूपी उपचुनाव: BSP ने छोटे दलों से मात खाई मात, काडर वोटर्स की उम्मीद बने चंद्रशेखर आजाद

भुगतना पड़ेगा खामियाजा- वादी
उन्होंने कहा कि इसके चलते उनके खिलाफ न्यायालय अपरिवाद दाखिल किया गया है, वहीं परिवाद दाखिल करने वाले धीरज ने कहा कि न्यायालय में उनका परिवाद दाखिल हो गया है और न्यायालय की ओर से उन्हें 20 दिसंबर 2024 की तारीख मिली है. अगर नसीम दोबारा मंदिर आई तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. साथ ही नसीम मंदिर पहुंचे सभी हिंदुओं से माफी मांगे और दोबारा किसी भी मंदिर न जाने की कसम खाए.

इसी बाबत परिवाद दाखिल करने वाले वादी के वकील सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि परिवाद में मुकदमा रजिस्टर हो गया है. न्यायालय की ओर से उन्हें 20 तारीख मिली है. उनके क्लाइंट की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है जिसके चलते नसीम सोलंकी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Explained: सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या हुआ?
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Embed widget