एक्सप्लोरर

अमरोहा में धरा गया फर्जी शिक्षक, एक दस्तावेज के सहारे तीन नौकरी, कहीं प्रिंसिपल तो कहीं लेखपाल

यूपी में फर्जी शिक्षकों पर नकेल कसने के बाद अमरोहा में भी हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दस्तावेज के सहारे तीन जिलों में एक शख्स नौकरी कर रहा था. यही नहीं, अमरोहा के प्राथमिक विद्यलाय में शिक्षक, बदायूं में प्रिंसिपल के पद पर था ये शख्स, पढिये ये हैरान करने वाला मामला.

अमरोहा: उत्तर प्रदेश की अनामिका शुक्ला की तरह ही अमरोहा में भी हर प्रसाद नाम का एक फर्जी शिक्षक मिला है. ये शख्स तीन जिलों में सरकारी नौकरी कर सब जगह से वेतन लेता रहा और किसी को भनक तक न लगी. लेकिन अनामिका शुक्ला के खुलासे के बाद जब सरकारी महकमों में जांच शुरू हुई तो हर प्रसाद की पोल खुल गई और उसकी तीन नौकरियों का खुलासा हो गया, जिसके बाद अमरोहा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस नटवरलाल शिक्षक के खिलाफ नौगामा सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है और उसने आज तक जितना वेतन लिया है, वह रिकवरी के आदेश कर दिए गए हैं.

तीन जगह कर रहा था नौकरी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा के बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद के आदेश पर अमरोहा बेसिक शिक्षा खंड अधिकारी मुकेश कुमार फर्जी शिक्षकों की जांच शुरू कराई तो जिले के अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव अदलपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हर प्रसाद जांच में फर्जी पाया गया. पता लगा कि हर प्रसाद के दस्तावेज फर्जी है और वह एक ही नाम पर तीन जगह नौकरी कर रहा है. खुलासे में पता लगा कि अमरोहा के आदमपुर गांव में भी सरकारी नौकरी करके प्रधानाध्यापक के पद पर है, जबकि सम्भल में लेखपाल के पद पर नौकरी कर रहा है और बदायूं जनपद के गांव रैपुरा के प्राथमिक विद्यालय में भी अध्यापक के पद पर तैनाती पा ली थी.

अमरोहा में धरा गया फर्जी शिक्षक, एक दस्तावेज के सहारे तीन नौकरी, कहीं प्रिंसिपल तो कहीं लेखपाल

बीएसए ने किया बर्खास्त

शिकायत होने पर जांच में उनकी नियुक्ति फर्जी मिली, इसके बाद बदायूं के बीएसए ने उन्हें 11 जून को बर्खास्त कर दिया. तीनों जगह नौकरी करने वाले हर प्रसाद के शैक्षिक प्रमाणपत्र एक ही हैं. शिकायत सुनकर अमरोहा जनपद के बीएसए गौतम प्रसाद का भी माथा ठनक गया, उन्होंने आरोपित हेडमास्टर को तलब किया, और हर प्रसाद के खिलाफ जांच के लिए अमरोहा के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को आदेश दे दिए. जांच में जब उसके दस्तावेजों का सत्यापन हुआ तो पता लगा कि दस्तावेज एक, नाम एक और नौकरी तीन जगह, इस पूरे मामले में खुलासा होने के बाद मुकेश कुमार की तहरीर पर नोगवा सदर थाने की पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है तो वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि बीएसए गौतम प्रसाद ने इस फर्जी हेडमास्टर हर प्रसाद को बर्खास्त करके उससे अब तक की धनराशि की वसूली का आदेश जारी कर दिया है.

80 लाख का चूना लगाया

अमरोहा के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो हरप्रसाद बिजनौर जिले के नूरपुर का रहने वाला है. उसने 1985 में राजकीय दीक्षा विद्यालय बुढ़नपुर मुरादाबाद से दो वर्षीय बीटीसी का डिप्लोमा कर रखा है. इसके आधार पर तीनों जगह एक ही नाम पर नौकरी कर रहा है. अमरोहा के विद्यालय में 17 साल से नौकरी कर रहा है. इससे विभाग को अब तक लगभग 80 लाख रुपये का चूना लगा चुका है. आरोपित से वेतन वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: निजी स्कूलों ने दी बड़ी राहत, बच्चों की फीस में 20 फीसदी की छूट का ऐलान

आगरा: कोरोना पर बड़ी खबर, एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले हफ्ते शुरू होगा वैक्सीन ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget