एक्सप्लोरर

वाराणसी में लगाए जाएंगे फेस रिकग्निशन कैमरे, नहीं बच पाएंगे अपराधी

125 करोड़ रुपये की लागत से 500 किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जाएगी और 700 अलग-अलग जगहों पर 3000 कैमरे लगाए जाएंगे, जिसमें से 22 कैमरे फेस रिकग्निशन सिस्टम के लिए होंगे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब अपराधियों की खैर नहीं. उसकी पहचान तुरंत फेस रिकॉग्निशन कैमरे में आ जाएगी. ये कैमरे इतने कारगार हैं कि अपराधियों की कई साल पुरानी फोटो की भी पहचान कर लेंगे. यदि कोई भेष बदलने में माहिर है तो भी ये हाईटेक कैमरे उसकी पहचान बता देंगे. वीडियो एनालिटिक्स के माध्यम से पूरे जिले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. लाखों की भीड़-भाड़ हो या ठंड का मौसम, सभी परिस्थियों में ये कैमरे शातिर अपराधियों की पहचान करके पुलिस तक सूचना दे देंगे.

थानों से अपराधियों के डाटा लिए जाएंगे

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनए) जून 2009 में शुरू की गई एक परियोजना है, जिसका उद्देश्य पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिसिंग की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए एक व्यापक और एकीकृत प्रणाली बनाना है. सीसीटीएनएस भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेस योजना के तहत एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है. थानों से अपराधियों के डाटा लिए जाएंगे (लिंक किया जाएगा) साथ ही लोकल स्तर पर भी अपराधियों के डाटा फीड किया जाएगा, जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.

700 अलग-अलग जगहों पर 3000 कैमरे लगाए जाएंगे स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि भारतीय, यूरोपीय और अमेरिकी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इसे लगाया जा रहा है. इसके लिए 125 करोड़ रुपये की लागत से 500 किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जाएगी और 700 अलग-अलग जगहों पर 3000 कैमरे लगाए जाएंगे, जिसमें से 22 कैमरे फेस रिकग्निशन सिस्टम के लिए होंगे. इनकी संख्या जरूरत के हिसाब से बढ़ाई भी जा सकती है. शहर की विभिन्न गतिविधियों की रीयल टाइम रिकॉर्ड होगी जो सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी.

कैमरे लगाने वाली कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर साहिल व वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट्स एंड कोआर्डिनेशन डॉ. डी. वासुदेवन ने बताया कि फेस अलॉगर्थिम डाटा बेस में मौजूद फोटो का कैमरे से ली गई तस्वीर से मिलान करेगा और उसकी विशेष पहचान कोडिंग और नाम के माध्यम से बता देगा.

कैमरे  7.5 मीटर की दूरी से अपराधियों को पहचान लेंगे ये कैमरे करीब 7.5 मीटर की दूरी से अपराधियों की पहचान कर लेंगे. इसकी सूचना वे काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम में बैठे एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को देंगे. इसके तुरंत बाद संबंधित थाना पुलिस के पुलिसकर्मी अपराधी को दबोच लेंगे. सर्विलांस सिस्टम जुलाई 2020 से शुरू हुआ. ये प्रोजेक्ट अप्रैल 2021 में पूरा हो जाएगा.

क्राइम कंट्रोल में काफी मददगार होगा ये कदम वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि यह सरकार की अच्छी पहल है और इससे क्राइम कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी. धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही और कई आतंकी हमले भी झेल चुकी है. पूर्वांचल का व्यावसयिक हब होने की वजह से काशी से कई तरह की आपराधिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं और पूर्वाचल में अक्सर गैंगवार भी होता रहा है. ऐसे में फेस रिकग्निशन सिस्टम अपराधियों और असामजिक तत्वों को उनकी सही जगह पहुंचाने में कारगर साबित होगी.

लव जिहाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जीवन साथी चुनना मौलिक अधिकार, हिंदू-मुस्लिम के आधार पर नहीं हो सकता विरोध

मुजफ्फरनगर: नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, प्रोडक्ट पर ब्रांडेड कपंनियों का लेबल लगाते थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 19 लाख से 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख से 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget