एक्सप्लोरर

हाथरस स्टिंग ऑपरेशन: गांव के प्रधान का कबूलनामा- मौका ए वारदात पर आरोपी संदीप और राम कुमार मौजूद थे

हाथरस कांड में कैसे उड़ी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां? पीड़िता की एंबुलेंस से कैसे गायब हो गई पुलिस? पढ़िए ABP न्यूज का सबसे बड़ा खुलासा...

हाथरस कांड पर ABP न्यूज ने एक बड़ा खुलासा किया है. हाथरस मामले में लड़की की मेडिकल रिपोर्ट सबसे अहम है. पीड़िता का मेडिकल करने वाली डॉक्टर ने कहा है कि लड़की के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी.

हाथरस कांड में आरोपियों के घरवाले इस बात को झुठला रहे हैं कि आरोपी मौका-ए-वारदात पर नहीं थे. उनको बचाने के लिए यही दलाल दी जा रही है. तो क्या सचमुच ऐसा हुआ? क्या वाकई आरोपी उस वारदात के वक्त कहीं और थे? इसकी तहकीकात करते-करते एबीपी न्यूज की अंडर कवर टीम ने जो सच कैमरे में कैद किया है. वो ये साबित करता दिखता है कि लड़की के साथ जोर-जबर्दस्ती हुई थी. और ये भी कि उस वक्त दो आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे.
आरोपी लव कुश की मां ने कहा, "मेरा बेटा निर्दोष है, मैं लव कुश के पास ही थी चारा काट रही थी, निर्दोष फंसाया जा रहा है, मैंने तो खुद पानी मंगाया और मां को कहा लो भाभी पानी पिला दो." वहीं आरोपी राम कुमार के पिता ने कहा, "मेरा बच्चा घटना के दिन गांव में नहीं था वो 7 बजे ड्यूटी चला गया, घटना बिलकुल असत्य है." मुख्य आरोपी संदीप के पिता ने कहा, इनमें से मौके पर कोई नहीं था, मेरा बच्चा मेरे पास था.
क्या मौका ए वारदात पर संदीप और राम कुमार मौजूद नहीं थे ?
एबीपी न्यूज की अंडर कवर टीम हाथरस के बुलगढ़ी गांव पहुंचीं और वहां संपर्क किया इस पूरे मामले में बेहद मुखरता से आरोपियों के पक्ष में खड़े नजर आ रहे गांव के प्रधान से. बुलगढ़ी गांव में इस प्रधान का संपर्क और प्रभाव दोनों अच्छा खासा है. हमारे अंडरकवर रिपोर्टर्स ने गांव के प्रधान राम कुमार से बातचीत शुरू की.
शुरुआत में राम कुमार हमारी बातचीत में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे थे.लेकिन फिर हमारे अंडरकवर रिपोर्टरों ने जब उन्हें कुरेदना शुरू किया. तब उन्होंने घटनाक्रम को एक एक करके खोलना शुरू किया. हमारे रिपोर्टर्स ने जब गांव के प्रधान राम कुमार से पूछा कि घटना के समय लव कुश कहां था.. तो एबीपी न्यूज के खुफिया कैमरे पर ग्राम प्रधान की ये गवाही रिकॉर्ड हुई.
रिर्पोटर ने पूछा लव-कुश कहां था…? प्रधान ने कहा, 'वही तो बता रहा हूं...घटना के बाद उसने पानी पिलाया...पूरी गांव के सामने...इस की मां ने हल्ला किया...मार गया...मार गया... जब वो खेत में दिख गए... खेत से निकल कर आए तब हल्ला किया. उसकी मां कह रही थी कि मेरी लड़की है वो...संदीप खींच ले गया और गला दबा दिया... फिर वो पानी लेकर आया लव-कुश...सब को मालूम है...पानी पिलाया उसका नाम भी आ-गया.'
क्या है हाथरस मामला हाथरस में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की से कथित गैंगरेप किए जाने का आरोप है. 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गयी थी. इसके बाद लड़की के शव का 29/30 सितंबर की दरम्यानी रात प्रशासन ने अंतिम संस्कार करा दिया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव को जबरन पेट्रोल डालकर जलाया था, जबकि पुलिस का दावा है कि परिजन की रजामंदी से ही अंतिम संस्कार किया गया था.

इसके बाद से हाथरस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं. इस मुद्दे को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा. योगी सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की भी सिफारिश की. राज्य सरकार हाथरस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश का दावा कर रही है. पुलिस का कहना है कि सरकार को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गयी है. इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं. वहीं अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन हाथरस: वारदात के बाद पुलिस ने लड़की को अकेले एंबुलेंस में भेजा, उसकी जान के खतरे को किया नजरंदाज

ऑपरेशन हाथरस: कानून की परिभाषा साफ है पर यूपी पुलिस के टॉप अधिकारी छुपा रहे थे सच

हाथरस में कथित गैंगरेप मामले में शुरुआत से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ, पढ़ें सिलसिलेवार सारे घटनाक्रम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget