एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या, तीन दिन पहले ही शिकायत दर्ज करवाई थी

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी छात्र ने तीन दिन पहले ही युनिवर्सिटी प्रशासन से मृतक पूर्व छात्र के खिलाफ परेशान करने व धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इलाहाबाद, एबीपी गंगा। पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद युनिवर्सिटी में एक बार फिर खूनी खेल खेला गया है। सेंट्रल युनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में आज तड़के एक पूर्व छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। छात्र की हत्या का आरोप युनिवर्सिटी के एक मौजूदा छात्र पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी और उसके साथी फरार हैं।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी छात्र ने तीन दिन पहले ही युनिवर्सिटी प्रशासन से मृतक पूर्व छात्र के खिलाफ परेशान करने व धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आशंका है कि उसी विवाद में देर रात झड़प हुई और फायरिंग में पूर्व छात्र की मौत हो गई।

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई कर रहे पीसीबी हॉस्टल में रहने वाले छात्र आदर्श त्रिपाठी ने तीन दिन पहले चीफ प्रॉक्टर से मुलाकात कर उनसे रोहित शुक्ल के खिलाफ शिकायत की थी। रोहित शुक्ल सेंट्रल युनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है और पिछले सत्र में यहां से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। देर रात रोहित शुक्ल पीसीबी हॉस्टल पहुंचा। रात करीब तीन बजे हुई फायरिंग में रोहित को गोली लगी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

फायरिंग का आरोप आदर्श त्रिपाठी व उसके दो अन्य साथियों पर लगा है। पूर्व छात्र रोहित शुक्ल इतनी रात को हॉस्टल क्यों गया और किस बात पर फायरिंग हुई, इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल यह भी साफ़ नहीं है कि फायरिंग कर हत्या करने के आरोपी रोहित शुक्ल के साथ मौजूद दो अन्य युवक युनिवर्सिटी के छात्र हैं या नहीं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget