एक्सप्लोरर

एटा में सपा नेता रामेश्वर यादव और जुगेंद्र यादव पर बंधक बनाकर रेप का आरोप, FIR दर्ज

Etah News: पीड़िता का कहना है कि वो सपा नेता के फार्म हाउस पर काम मांगने गई थी, जिसके बाद जुगेंद्र यादव ने उसे ऊपर कमरे में जाने को कहा, जहां उसके साथ बलात्कार किया.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के रिश्तेदार और कद्दावर सपा नेता रामेश्वर यादव और जुगेंद्र यादव के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने दोनों के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. इस मामले में एटा कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कर ली है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

पीड़िता अलीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है. गुरुवार को वो अपने परिजनों के साथ एटा के कोतवाली नगर थाने पहुंची और दोनों सपा नेताओं पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा कि रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव ने उसके साथ छेडख़ानी की, कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी. 

सपा नेताओं के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
उसने बताया कि ये घटना 4 जनवरी 2015 की है. जब वो एटा स्थिति उनके फार्म हाउस में काम मांगने गई थी. तभी जुगेंद्र ने उसे ऊपर कमरे में जाने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. उसने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत की रामेश्वर यादव के दोनों बेटों सुबोध यादव और प्रमोद यादव ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी. 

रामेश्वर यादव एटा की अलीगंज सीट से सपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं वहीं जुगेंद्र सिंह यादव एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं. उनकी पत्नी रेखा यादव वर्तमान समय में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव हैं. बता दें कि दोनों सपा नेता इस समय जेल में बंद हैं. जुगेंद्र सिंह यादव एटा और रामेश्वर सिंह यादव अलीगढ की जिला जेल में बंद है. 

युवती ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उसे पता चला है कि रामेश्वर और जुगेंद्र दोनों ही जेल में बंद हैं. उसने कहा कि प्रदेश में अभी सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. इसलिए उसमें इतना साहस हुआ. जिसके बाद उसने इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने कहा कि मैं बहुत उम्मीद लेकर आई हूं. 

अमेठी में बदमाशों ने घर में घुसकर टीचर की पत्नी और बच्चों को मारी गोली, 4 लोगों की मौत से हड़कंप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget